सबसे महंगी बुगाटी ‘ला वॉइट्यूर नोआर’ के असली मालिक का रहस्य अब खुला है। यह कार ऑटोमोटिव जगत में ‘हाइपरकार’ के तौर पर जानी जाती है। इसे किसी फुटबॉलर या सुल्तान ने नहीं, बल्कि बुगाटी ब्रांड को पुनर्जीवित करने वाले ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गज फर्डिनेंड पीच के परिवार ने खरीदा था। अब उनके बेटे एंथोनी पीच इसे 270 करोड़ रुपए में बेच रहे हैं। इसकी मूल कीमत करीब 172 करोड़ रुपए थी। वे इस राशि का इस्तेमाल महत्वाकांक्षी ईवी स्टार्टअप के लिए फंड जुटाने में करेंगे। 2019 में तैयार कार को टेस्टिंग पूरी करने में ही लग गए थे दो साल
बुगाटी ने अपने 110 साल पूरे होने के मौके पर ला वॉइट्यूर नोआर को 2019 में विशेष रूप से तैयार किया था। इसे पूरी तरह से सड़क पर चलने लायक बनाने और टेस्टिंग पूरी करने में दो साल और लगे और इसकी डिलीवरी 2021 में की गई। इस कार के मालिक कौन है इसे लेकर रहस्य बना हुआ था।
दुनिया की सबसे महंगी डील:ईवी स्टार्टअप के लिए बेच रहे सबसे महंगी कार, 172 करोड़ की बुगाटी 270 करोड़ में बिकेगी


