दो बच्चियों को लेकर CM योगी के पास पहुंची महिला; बोली-पति और ससुराल वालों घर से निकाला, मुख्यमंत्री ने…

दो बच्चियों को लेकर CM योगी के पास पहुंची महिला; बोली-पति और ससुराल वालों घर से निकाला, मुख्यमंत्री ने…

CM Yogi Latest News: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी की समस्या सुनी। साथ ही निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिया।

CM योगी से महिला ने मांगी मदद

इस दौरान लखनऊ निवासी महिला सीमा ने CM से आर्थिक कमजोरी का जिक्र किया। साथ ही पति द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की। महिला ने आग्रह किया कि उन्हें घर में रहने की जगह दिलाई जाए। इस पर CM योगी ने पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

Lucknow News: सीएम योगी से मांगी आर्थिक सहायता

दरअसल, लखनऊ निवासी सीमा अपनी 2 बच्चियों को लेकर सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में पहुंची। उन्होंने CM को बताया कि ससुर का निधन हो गया है। पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। 2 छोटी बच्चियों को लेकर वह भटक रही हैं। उन्होंने CM योगी से उन्हें वापस ससुराल में भिजवाने और वहां रहने देने के लिए गुहार लगाई। साथ ही महिला ने बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हुए CM से न्याय की गुहार लगाई। इस पर CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त को मामले में तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

CM योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दी चॉकलेट

CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में अपने माता-पिता के साथ आए सभी बच्चों को चॉकलेट दी। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान मां सीमा के साथ 2 साल की नन्ही अनन्या भी आई थी। CM योगी ने उसे भी चॉकलेट दी और दुलार किया। चॉकलेट पाकर बच्ची खिलखिला उठी। जब CM ने उससे चॉकलेट मांगी तो उसने बड़ी मासूमियत से चॉकलेट वापस CM की तरफ बढ़ा दी। यह देखकर मुख्यमंत्री का बालप्रेम उमड़ पड़ा।

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस, बिजली विभाग के साथ ही आर्थिक सहायता से जुड़े मामले भी आए। CM ने सभी से मिलकर उनका प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले की जांच कराकर फरियादियों की समस्याओं को हल कराएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *