मेरा पति नपुंसक है। शादी के बाद एक महीने तक मेरे साथ रिलेशन नहीं बना पाया। बोलता है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। ससुराल वाले भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अब 5 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे हैं। ये कानपुर में महिला ने कहा- मेरा पति नपुंसक है। शादी से पहले परिवार के लोगों ने ये बात मुझसे छिपाई। उन्होंने प्रॉपर्टी के बारे में भी गलत बात बताकर शादी कराई। अब महिला की शिकायत पर रावतपुर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की शादी 25 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। महिला ने बताया- शादी से पहले बरीक्षा, गोदभराई, तिलक और रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। इसमें लाखों रुपए खर्च हुए। इसके बाद शादी का भी पूरा खर्च पीड़िता के पिता ने उठाया। शादी में सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के सिक्के, कपड़े, मिठाई, मेवा और घरेलू सामान दिया गया। इन सब में करीब 38 लाख रुपए खर्च हुए। शादी के बाद हमीरपुर में ससुराल पहुंची महिला ने बताया- शादी के अपनी ससुराल हमीरपुर पहुंची। यहां 4 दिन तक पति के साथ रही। लेकिन इस दौरान मेरे कोई संबंध पति से नहीं बने। दूसरी विदाई के बाद करीब एक महीने शहर में दूसरे रिश्तेदारों के यहां रही। यहां भी मेरा पति मेरे से शारीरिक संबंध नहीं बना सका। बाद में पता चला कि मेरा पति नंपुसक है। शादी के समय पति के नंपुसक होने की बात छिपाई गई। यही नहीं, जिस तीन बीएचके फ्लैट को पति की संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया गया। वह भी उसका नहीं था। महिला ने पति का विरोध किया तो ससुराल वाले धमकाने लगे ससुराल के साथ पति ने कहा- अगर किसी को नंपुसक होने की बात बताई तो अच्छा नहीं होगा। सभी मुझे धमकाने लगे। मुझे मारने पीटने लगे। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। समाज में बदनामी से बचने के लिए उस पर दबाव बनाया गया कि वह नाम की पत्नी बनकर रहे और खर्च ससुराल पक्ष उठाएगा। इनकार करने पर करीब 16 से 17 लाख रुपए के मेरे गहने और कैश छीन लिया। इसके बाद मायके से 5 लाख रुपए और लाने की डिमांड की जाने लगी। इससे मैं तंग आ गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रावतपुर का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


