झारखंड में अभी शुष्क ही रहेगा मौसम:सुबह-शाम छाएगा हल्का कोहरा, दिन में आसमान साफ रहने से चढ़ेगा तापमान

झारखंड में अभी शुष्क ही रहेगा मौसम:सुबह-शाम छाएगा हल्का कोहरा, दिन में आसमान साफ रहने से चढ़ेगा तापमान

झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है। खासकर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह और आसपास के इलाकों में सुबह दृश्यता कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है। हालांकि कोहरा छंटने के बाद दिन में आंशिक बादल रहेंगे। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और इसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं मौसम विभाग ने झारखंड के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सभी प्रमंडलों में मौसम सामान्य और सुरक्षित रहने की संभावना है। शुष्क मौसम के कारण किसानों को फसलों की कटाई और अन्य कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी। वहीं शहरी इलाकों में सुबह के कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड का मौसम सामान्य और अनुकूल बना रहेगा। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में ज्यादा गर्मी फरवरी की शुरुआत के साथ ही तापमान के मिजाज में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पांच दिन के तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। खासकर दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में भी अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इन इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इससे साफ है कि रात की ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। मध्य और उत्तर-पश्चिम इलाके में ठंड अभी कायम राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान अपेक्षाकृत संतुलित बना हुआ है। रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और खूंटी में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सबसे ठंडा इलाका गुमला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। कोडरमा, चतरा, पलामू और लातेहार में भी सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर राज्य में दिन और रात के तापमान के अंतर में बढ़ोतरी हो रही है, जो साफ संकेत है कि मौसम अब धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है। खासकर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह और आसपास के इलाकों में सुबह दृश्यता कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है। हालांकि कोहरा छंटने के बाद दिन में आंशिक बादल रहेंगे। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और इसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं मौसम विभाग ने झारखंड के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सभी प्रमंडलों में मौसम सामान्य और सुरक्षित रहने की संभावना है। शुष्क मौसम के कारण किसानों को फसलों की कटाई और अन्य कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी। वहीं शहरी इलाकों में सुबह के कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड का मौसम सामान्य और अनुकूल बना रहेगा। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में ज्यादा गर्मी फरवरी की शुरुआत के साथ ही तापमान के मिजाज में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पांच दिन के तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। खासकर दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में भी अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इन इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इससे साफ है कि रात की ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। मध्य और उत्तर-पश्चिम इलाके में ठंड अभी कायम राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान अपेक्षाकृत संतुलित बना हुआ है। रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और खूंटी में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सबसे ठंडा इलाका गुमला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। कोडरमा, चतरा, पलामू और लातेहार में भी सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर राज्य में दिन और रात के तापमान के अंतर में बढ़ोतरी हो रही है, जो साफ संकेत है कि मौसम अब धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *