फर्रुखाबाद में मौसम बदला, आसमान में छाए बादल:किसानों को बारिश से फसल नुकसान की आशंका, ठंड का असर बढ़ा

    फर्रुखाबाद में मौसम बदला, आसमान में छाए बादल:किसानों को बारिश से फसल नुकसान की आशंका, ठंड का असर बढ़ा

    फर्रुखाबाद में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं और आसमान में बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे किसान अपनी खड़ी फसलों को लेकर चिंतित हो गए हैं। बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे फर्रुखाबाद में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और शाम 4 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। किसानों का कहना है कि खेतों में गेहूं, सरसों, आलू और तंबाकू की फसलें खड़ी हैं। यदि तेज बारिश होती है तो इन फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों के अनुसार, तेज हवा और बारिश से सरसों के फूल झड़ जाएंगे, जबकि गेहूं की फसल गिर सकती है। तंबाकू की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा, आलू की फसल में रोग लगने की संभावना बढ़ जाएगी। किसान राकेश ने बताया कि उनके खेत में आलू की फसल खुदाई के लिए तैयार है। अगर बारिश होती है, तो खुदाई का काम रुक जाएगा और फसल को भी नुकसान होगा। एक अन्य किसान रविंद्र ने कहा कि उनके खेत में तंबाकू की फसल खड़ी है, और बारिश होने से इसे काफी क्षति पहुंचेगी।

    ​ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *