परकोटा की दीवार का 4 साल पहले हुआ था रेनोवेशन; उगी खरपतवार, रिस रहा गंदा पानी

सागर| शहर की ऐतिहासिक धरोहर ”परकोटा दीवार” पर स्मार्ट सिटी के 51 लाख रुपए पानी की तरह बह गए। 1760 में बनी इस सुरक्षा दीवार को 4 साल पहले जो ”हैरिटेज लुक” दिया गया था, वो अनदेखी की भेंट चढ़ चुका है। शान बढ़ाने के लिए लगाई गई 24 लोहे की डिजाइनर प्लेटों में से अब सिर्फ 3 बची हैं। दीवार को रोशन करने वाली 50 कलर लाइटें बंद हैं और उनकी केबल तक गायब हो चुकी है। हैरिटेज पेंट उखड़ गया है और ऐतिहासिक पत्थरों के बीच से खरपतवार व पौधे उग आए हैं। घरों की गंदगी के निकास का उचित प्रबंध न होने से अब नालियों का पानी दीवार से रिस रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *