जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को छोटी सरवन क्षेत्र का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों जल्द से जल्द निस्तारण करना था। कलेक्टर ने अपनी शिकायत लेकर आए लोगों से सीधे बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। सोलर सब्सिडी और बिजली समस्याएं आई सामने इस दौरान सुनवाई में आए ग्रामीण नितेश सोनी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी नहीं मिलने का मामला कलेक्टर के सामने रखा। वहीं देवीलाल ने क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्या के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने इन दोनों प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समाधान के निर्देश दिए। वॉटर सप्लाई पॉइंट बनाने के निर्देश भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर को क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी दी। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर पानी की किल्लत है, वहां तत्काल नए वाटर सप्लाई पॉइंट स्थापित किए जाएं ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ये अधिकारी रहे मौजूद इस दौरे के दौरान छोटी सरवन उपखंड अधिकारी प्रकाश चंदेलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जन समस्याओं का समाधान करने की हिदायत दी।


