भाजपा नेता पर रेप के आरोपों से पलटी पीड़िता:बोली- सिर्फ छेड़छाड़ और अश्लील बातें कीं; एक दिन पहले धमकाने का वीडियो आया था सामने

भाजपा नेता पर रेप के आरोपों से पलटी पीड़िता:बोली- सिर्फ छेड़छाड़ और अश्लील बातें कीं; एक दिन पहले धमकाने का वीडियो आया था सामने

सतना जिले के रामपुर बाघेलान में भाजपा नेता अशोक सिंह पर लगे दुष्कर्म के आरोपों में नया मोड़ आ गया है। 22 दिसंबर को एसपी के सामने चाकू की नोक पर रेप और वीडियो बनाने का आरोप लगाने वाली पीड़िता अब अपने बयानों से मुकर गई है। शनिवार रात थाने पहुंचकर पीड़िता ने कहा कि उसके साथ रेप नहीं, बल्कि सिर्फ छेड़छाड़ और अश्लील बातें हुई थीं। इस नए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर 1996 से लेकर अब तक 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रामपुर बाघेलान थाने की सब इंस्पेक्टर प्रीति कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पीड़िता ने अपने बयान बदल दिए। उसने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि आरोपी अशोक सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और अश्लील इशारे किए थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि 22 दिसंबर को उसने जो रेप और चाकू की नोक पर धमकाने की शिकायत की थी, वह गुस्से और डर के कारण लिखवाई थी। पुलिस ने इन धाराओं में किया गिरफ्तार
पीड़िता के बदले हुए बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा भंग करना), 75(2) (यौन उत्पीड़न), 79 (शब्द या इशारे से अपमान), 296(1) (अश्लील कृत्य) और 351(3) (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। एसपी से की थी रेप की शिकायत
22 दिसंबर को पीड़िता ने एसपी हंसराज सिंह से शिकायत की थी कि करही निवासी भाजपा नेता अशोक सिंह (जिसकी पत्नी पार्षद है) ने 6 महीने पहले घर में घुसकर चाकू की नोक पर रेप किया और वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। शुक्रवार को आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस को चुनौती देते हुए कह रहा था- ‘शिकायत कर ले, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला।’ इस वीडियो के सामने आने और मीडिया में खबर उछलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन शनिवार रात तक कहानी पूरी तरह पलट गई। 3 दशक से अपराध कर रहा भाजपा नेता गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह (50) पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह साल 1996 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर अब तक 9 मामले दर्ज हो चुके हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया… VIDEO सतना जिले के रामपुरबघेलान में भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत की तो आरोपी धमकाने लगा। धमकाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है… पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *