आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट:जिले के अधिकारियों से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट:जिले के अधिकारियों से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के साकिन टोडरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तरह से दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो रही है। घटना का वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने जब थाने पर की तो थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं घटना में घायलों का इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर हुई घटना
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता कंचन कश्यप ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर पाटीदार मोनू सोनू दया आनंद उर्फ अंगद और लालमति ने लाठी डंडे थोड़े से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों के ही हमले में मेरे परिवार के आकाश और विनय के साथ पाखंडी को गंभीर छोटी आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। इस मामले पर थाने पर सुनवाई न होने पर हम लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *