यूजीसी के खिलाफ कोटा में सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा, किया प्रदर्शन

यूजीसी के खिलाफ कोटा में सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा, किया प्रदर्शन

केन्द्र सरकार के नए यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने बुधवार को सर्किट हाउस से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया और कानून में संशोधन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा। विप्र फाउंडेशन के बैनर तले फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।

विशेष समर्थन रहा

ब्राह्मण महासभा सनाढ्य समाज और कई स्थानीय संगठन व संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अधिवक्ताओं का भी विशेष समर्थन रहा। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि यह कानून नहीं बदला गया तो सवर्ण समाज विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप देगा। प्रर्दशन में कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, हरिसूदन शर्मा, शशि शर्मा, एडवोकेट प्रमोद शर्मा, नवीन शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, लहरीशंकर गौतम, ओमप्रकाश टांकरिया, पदम गौतम, कल्पना शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, विकास तिवारी, रमेश शर्मा, श्रुति मालवीय, अर्चना दुबे, कुसुम शर्मा, गीतिका शर्मा, रेनू शर्मा, मंजू शर्मा, आलोक शर्मा, मनु शर्मा, योगेश शर्मा, मनीष गौतम, वकील कौशल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व प्रबुद्धजन शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *