कटिहार रेलवे मैदान में नाइट टी-10 का रोमांच चरम पर

भास्कर न्यूज | कटिहार कटिहार रेल मंडल में पहली बार आयोजित नाइट टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार शाखा-1 के तत्वावधान में आयोजित स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल अंतर विभागीय नाइट टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 रेलवे मैदान में पूरे रोमांच और उत्साह के साथ जारी है। टूर्नामेंट में रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और फ्लडलाइट की रोशनी में खेले जा रहे मुकाबलों ने दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों के कारण हर दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पहुंच रहे हैं।
फाइनल में आरपीएफ और इंजीनियरिंग टीम आमने-सामने: टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब आरपीएफ टीम और इंजीनियरिंग टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन शाखा-1 के सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की जगह अब बुधवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फाइनल मैच के बाद विजेता टीम को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर रेलवे कर्मियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार की जगह अब बुधवार को फाइनल भास्कर न्यूज | कटिहार कटिहार रेल मंडल में पहली बार आयोजित नाइट टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार शाखा-1 के तत्वावधान में आयोजित स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल अंतर विभागीय नाइट टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 रेलवे मैदान में पूरे रोमांच और उत्साह के साथ जारी है। टूर्नामेंट में रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और फ्लडलाइट की रोशनी में खेले जा रहे मुकाबलों ने दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों के कारण हर दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पहुंच रहे हैं।
फाइनल में आरपीएफ और इंजीनियरिंग टीम आमने-सामने: टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब आरपीएफ टीम और इंजीनियरिंग टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन शाखा-1 के सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की जगह अब बुधवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फाइनल मैच के बाद विजेता टीम को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर रेलवे कर्मियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार की जगह अब बुधवार को फाइनल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *