April का तीसरा हफ्ता लाया मनोरंजन का तूफान, Cinema से OTT तक ये New Movies मचाएंगी धूम

April का तीसरा हफ्ता लाया मनोरंजन का तूफान, Cinema से OTT तक ये New Movies मचाएंगी धूम
अप्रैल के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के लिए यह सप्ताह बेहद खास होने वाला है। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं।

राजकुमार और सान्या की टोस्टर

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म हिट: द फर्स्ट केस के बाद अब ये दोनों टोस्टर में नजर आएंगे। यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है जिसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। यह फिल्म 15 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन पर Athiya Shetty ने शेयर की लता मंगेशकर की फोटो, हुईं बुरी तरह Troll

अक्षय कुमार की भूत बंगला

अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनकी फिल्म भूत बंगला इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 16 अप्रैल को आने वाली इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारे दिखाई देंगे।

द ममी नए अवतार में होगी रिलीज

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज द ममी एक नए अंदाज में वापसी कर रही है। ली क्रोनिन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक्शन और रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।

ओटीटी पर अस्सी और दो दीवाने शहर में

17 अप्रैल को ओटीटी पर दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म अस्सी, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जी5 पर स्ट्रीम होगी। वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने शहर में भी इसी दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Legendary Bollywood singer Asha Bhosle: पार्श्व गायन के एक स्वर्णिम युग का अंत

यूफोरिया सीजन 3 का इंतजार होगा खत्म

हॉलीवुड की मशहूर वेब सीरीज यूफोरिया अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है। जैंडाया स्टारर यह सीरीज 19 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी। युवाओं के बीच इस सीरीज का काफी क्रेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *