बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज (10 मार्च) से शुरू हो रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को सुपौल और मधेपुरा जिले में रहेंगे। सुपौल में मुख्यमंत्री 84 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 129 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं मधेपुरा में 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 85.71 करोड़ रुपए की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। समृद्धि यात्रा के इस चरण में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर किया जाएगा। अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री न केवल परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे, बल्कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी करेंगे और कई नई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर 6 लेयर की सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुपौल में क्या-क्या करेंगे CM, 4 पॉइंट में जानिए… 213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्मली में कुल 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 84 योजनाओं का शिलान्यास (434.46 करोड़) और 129 का उद्घाटन (134.89 करोड़) किया जाएगा। जिनमें सड़क, भवन, सिंचाई और नगर विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की कुल लागत करीब 569.36 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी तटबंध परियोजना की शुरुआत सबसे बड़ी परियोजना पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली की है, जिसकी लागत करीब 258 करोड़ रुपए है। इसके साथ ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण और भवन विभाग की नई योजनाएं भी शुरू होंगी। सभा को संबोधित और विकास स्टॉल का निरीक्षण मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संपूर्ण जिले के विकास पर प्रकाश डालते हुए संबोधित करेंगे। वे विभिन्न विभागों के विकास स्टॉलों और प्रदर्शनी बूथों का निरीक्षण करेंगे। जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस दौरान वे अधिकारियों और जनता से समीक्षा और सुझाव भी लेंगे, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां निर्मली में कार्यक्रम के लिए हेलीपैड, पंडाल, बैठक हॉल और प्रदर्शनी स्टॉल की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात और जन सुविधा के लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और हेल्पडेस्क टीमों ने जनता के लिए सुविधाजनक प्रवेश, बैठने और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की है। मधेपरा में CM नीतीश के कार्यक्रम में क्या-क्या होगा, पढ़िए.. 85.71 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास मधेपुरा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 85.71 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। सड़क-नाला, थाना भवन और पैक्स गोदाम निर्माण कार्य योजनाओं में 3389.97 लाख से ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 2392.62 लाख से नगर निकायों में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला, 72.67 लाख से पैक्स गोदाम तथा 2715.74 लाख से मॉडल थाना भवन, महिला सिपाही बैरक और अन्य भवनों का निर्माण शामिल है। पुलिस लाइन में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण मंगलवार दोपहर 1.35 बजे दोनों नेता हेलीकॉप्टर से मधेपुरा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां प्रशासनिक और आवासीय भवनों का रिमोट से उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी लेंगे। बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में समीक्षा बैठक और जनसंवाद इसके बाद दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस जाएंगे, जहां समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में विकास योजनाओं की प्रगति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज (10 मार्च) से शुरू हो रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को सुपौल और मधेपुरा जिले में रहेंगे। सुपौल में मुख्यमंत्री 84 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 129 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं मधेपुरा में 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 85.71 करोड़ रुपए की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। समृद्धि यात्रा के इस चरण में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर किया जाएगा। अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री न केवल परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे, बल्कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी करेंगे और कई नई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर 6 लेयर की सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुपौल में क्या-क्या करेंगे CM, 4 पॉइंट में जानिए… 213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्मली में कुल 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 84 योजनाओं का शिलान्यास (434.46 करोड़) और 129 का उद्घाटन (134.89 करोड़) किया जाएगा। जिनमें सड़क, भवन, सिंचाई और नगर विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की कुल लागत करीब 569.36 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी तटबंध परियोजना की शुरुआत सबसे बड़ी परियोजना पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली की है, जिसकी लागत करीब 258 करोड़ रुपए है। इसके साथ ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण और भवन विभाग की नई योजनाएं भी शुरू होंगी। सभा को संबोधित और विकास स्टॉल का निरीक्षण मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संपूर्ण जिले के विकास पर प्रकाश डालते हुए संबोधित करेंगे। वे विभिन्न विभागों के विकास स्टॉलों और प्रदर्शनी बूथों का निरीक्षण करेंगे। जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस दौरान वे अधिकारियों और जनता से समीक्षा और सुझाव भी लेंगे, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां निर्मली में कार्यक्रम के लिए हेलीपैड, पंडाल, बैठक हॉल और प्रदर्शनी स्टॉल की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात और जन सुविधा के लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और हेल्पडेस्क टीमों ने जनता के लिए सुविधाजनक प्रवेश, बैठने और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की है। मधेपरा में CM नीतीश के कार्यक्रम में क्या-क्या होगा, पढ़िए.. 85.71 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास मधेपुरा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 85.71 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। सड़क-नाला, थाना भवन और पैक्स गोदाम निर्माण कार्य योजनाओं में 3389.97 लाख से ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 2392.62 लाख से नगर निकायों में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला, 72.67 लाख से पैक्स गोदाम तथा 2715.74 लाख से मॉडल थाना भवन, महिला सिपाही बैरक और अन्य भवनों का निर्माण शामिल है। पुलिस लाइन में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण मंगलवार दोपहर 1.35 बजे दोनों नेता हेलीकॉप्टर से मधेपुरा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां प्रशासनिक और आवासीय भवनों का रिमोट से उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी लेंगे। बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में समीक्षा बैठक और जनसंवाद इसके बाद दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस जाएंगे, जहां समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में विकास योजनाओं की प्रगति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी।


