राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शनिवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया। कटिहार में पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में जिला समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान केक काटा गया और बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग छह सौ आम लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उमाकांत आनंद ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संयोजक मंडल से आग्रह किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाए। उमाकांत आनंद ने कहा कि उनकी पार्टी छात्र, नौजवान, किसान और मजदूर सहित सभी वर्गों के हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने शिक्षा और कॉलेजियम सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी पार्टी के रुख का जिक्र किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल, प्रदेश नेता अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, युवा नेता अंकित सिंह, पिंकू कुमार, महिला नेत्री पुतुल सिंह, दयानंद कुशवाहा, अति पिछड़ा नेता तापेश्वर सिंह, उदय सिंह, सुबोध कुशवाहा, कुणाल सिंह, मनोज कुशवाहा, मो शरीफूल, रशीद खान, हरिनारायण महतो और अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शनिवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया। कटिहार में पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में जिला समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान केक काटा गया और बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग छह सौ आम लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उमाकांत आनंद ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संयोजक मंडल से आग्रह किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाए। उमाकांत आनंद ने कहा कि उनकी पार्टी छात्र, नौजवान, किसान और मजदूर सहित सभी वर्गों के हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने शिक्षा और कॉलेजियम सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी पार्टी के रुख का जिक्र किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल, प्रदेश नेता अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, युवा नेता अंकित सिंह, पिंकू कुमार, महिला नेत्री पुतुल सिंह, दयानंद कुशवाहा, अति पिछड़ा नेता तापेश्वर सिंह, उदय सिंह, सुबोध कुशवाहा, कुणाल सिंह, मनोज कुशवाहा, मो शरीफूल, रशीद खान, हरिनारायण महतो और अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


