रायपुर के सुनसान कॉलोनियों में चोरी करने वाला चोर पकड़ाया:4 घरों में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी से 4 लाख का माल बरामद

रायपुर के सुनसान कॉलोनियों में चोरी करने वाला चोर पकड़ाया:4 घरों में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी से 4 लाख का माल बरामद

रायपुर पुलिस ने सुनसान कॉलोनियों में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, 1 दोपहिया वाहन, 1 मोबाइल फोन और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। आरोपी पहले भी दर्जनों चोरी मामलों में जेल जा चुका है। यह मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। रायपुर के थाना डीडीनगर इलाके के आवासीय कॉलोनियों के सुनसान मकानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस टीम ने इन घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी और पूछताछ से पकड़ाया आरोपी टीम ने रात में गश्त की, घटनास्थलों का मुआयना किया और प्रार्थियों से पूछताछ कर सबूत जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस को आरोपी के बारे में पता लगा। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू है। वो पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने 4 घर और 1 बाइक का खुलासा किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 4 घरों की चोरी और 1 बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और उसके साथी चोरी की हुई दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर डी.डी.नगर इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में चोरी करते थे। उनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, 1 चोरी की दोपहिया वाहन, 1 मोबाइल फोन और 1 एटीएम कार्ड जप्त किया। कुल मूल्य लगभग 4 लाख रुपए बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का साथी अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *