सूने मकान में चोरी, नगदी और जेवरात ले गए चोर:परिवार गया था शहर से बाहर, वापस आकर देखा तो टूटे मिले ताले

सूने मकान में चोरी, नगदी और जेवरात ले गए चोर:परिवार गया था शहर से बाहर, वापस आकर देखा तो टूटे मिले ताले

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। सूरज नगर निवासी मंजु मैनेचा (72) पत्नी महेश मैनेचा के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में मंजु मैनेचा ने बताया कि वह 2 दिसंबर 2025 से घर से बाहर थीं। वे 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे गाजियाबाद से जोधपुर लौटीं। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। 2.50 लाख की नगदी भी चुराई अलमारी के लॉकर में रखे करीब 2.50 लाख नगद रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, सूट सहित अन्य कीमती सामान गायब मिले। पीड़िता ने चोरी हुए सामान की रिपोर्ट पुलिस को दी है। पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सोहन कुमार कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *