पाली में दिनदहाड़े चोरी:पति-पत्नी मजदूरी पर गए, पीछे हो गई चोरी, नही लगा चोरों का सुराग

पाली में दिनदहाड़े चोरी:पति-पत्नी मजदूरी पर गए, पीछे हो गई चोरी, नही लगा चोरों का सुराग

पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के करमावास पट्‌टा निवासी प्रकाशचंद पुत्र मोहनलाल मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दी। जिमसें बताया कि पांच फरवरी को पिपलिया फैक्ट्री मै नौकरी पर गया हुआ था। पत्नी भी मजदूरी पर गई थी। घर पर दिन में कोई नही था घर दरवाजा ताला लगा हुआ था। मौका देखकर अज्ञात चोर घर चार फरवरी को दिनदहाड़े घर में घुसे।
कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी हुए गहनों में टूसी 25 ग्राम, चांदी का कन्दोरा 500 ग्राम, छड़ा जोडी 02 करीब 350 ग्राम, और चार हजार रुपए केस चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट में बताया कि साली बीमार होने पर रुपयों की जरुरत पड़ी तो उन्होंने अलमारी का लॉकर खोला। तो अंदर रखे रुपए और गहने गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *