लुधियाना| चंडीगढ़ रोड पर स्थित शरमन स्वीट के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात 2 फरवरी की दोपहर की है। पीड़ित रणजीत दास निवासी न्यू प्रेम नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक (नंबर DL-6-SBB-4899) पर निजी काम से आया था। उसने बाइक मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन-7 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


