फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:रात के समय की थी वारदात, चोरी का माल खरीदने वाले को भी पकड़ा

फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:रात के समय की थी वारदात, चोरी का माल खरीदने वाले को भी पकड़ा

जोधपुर की सूरसागर थान पुलिस ने रात के समय में फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। ये है मामला कबीर नगर निवासी चांद मोहम्मद ने 3 जनवरी को थाना सूरसागर में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि उनकी फैक्ट्री कबीरनगर क्षेत्र में स्थित है। 2 जनवरी की देर रात्रि में विकास नामक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री से पेपर की रीलें, किताबें, रजिस्टर, सेकेंड हैंड पुस्तकें, रजिस्टर बंडल पेपर एवं तांबे के कट्टे चोरी कर लिए गए। सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर सामान गायब मिला। इस पर थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में नकबजनी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
चोरी करके बेचा माल बरामद विशेष टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विकास कुमार को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी की सूचना पर चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी मोहम्मद फरीद को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का सामान कागज की रिंगें, खाली कॉपियां एवं कागज की कतरन आदि बरामद की गई। इनको किया गिरफ्तार 1. विकास (24) पुत्र जयकिशन विश्नोई, निवासी हमीरनगर फीच, पुलिस थाना लूणी, जोधपुर पश्चिम।
2. मोहम्मद फरीद हुसैन (43)पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी भील बस्ती, पुलिस थाना नागौरी गेट, जोधपुर पूर्व।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *