बुर्का गैंग का आतंक : दुकानदार को बातों में उलझाती, बच्चे से करवाती चोरी… ऐसे हुआ खुलासा

बुर्का गैंग का आतंक : दुकानदार को बातों में उलझाती, बच्चे से करवाती चोरी… ऐसे हुआ खुलासा

Najibabad Theft Case : उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद मेन बाजार में लगातार हो रही चोरी के कारण दुकानदारों की चिंता बढ़ा गई है। कुछ समय से बाजार में शातिर गैंग दुकानों से सामान चोरी कर रहा है। जिससे दुकानदार काफी परेशान हो कर अपनी दुकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी करने वाला गैंग का खुलासा हुआ।

बुर्का गैंग की साजिश

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है की तीन महिलाएं, जो बुर्का पहने हुए हैं, एक छोटे बच्चे के साथ दुकान में दाखिल होती हैं। ये महिलाएं बहुत ही चालाकी से दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लेती हैं और सामान देखने के बहाने दुकानदारों ध्यान भटका देती हैं और उनके साथ आया बच्चा मौका देखकर दुकान के अंदरूनी हिस्सों में घुस जाता है और जो भी कीमती सामान हाथ लगता है, उसे लेकर बाहर निकल जाता है।

कीमती सामान पर करती हाथ साफ

महिलाएं दुकान जा कर अपनी बातों में उलझा कर रखती हैं। वह भी बिना कुछ खरीदे कुछ देर बाद दुकान से बाहर निकल जाती। दुकानदार को जब तक पता चलता है, तब तक यह गैंग मौके से फरार हो चुका होता है। सीसीटीवी में ये महिलाएं कहीं बैग, तो कहीं बर्तन और दूसरा कीमती सामान चोरी करते हुए कैद हुई हैं। इस तरह से चोरी की घटना सुन कर लोगों के मन में डर बन गया है। व्यापारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस गिरोह की तलाश में जुट गई है।

बिना पहचान के नहीं दिखाया जाएगा सोना

कानपुर में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ज्वेलर्स कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है। अब हिजाब, बुर्का, मास्क, मफलर या हेलमेट पहनकर आने वाले ग्राहकों को पहचान सत्यापन के बिना कोई भी सोना नहीं दिखाया जाएगा। शास्त्री नगर और आसपास के सभी ज्वेलर्स ने इस फैसले का समर्थन किया है। परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि यह कदम व्यापार की सुरक्षा के लिए जरूरी है और इसका उद्देश्य किसी की निजता या अधिकारों का उल्लंघन करना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *