सवाई माधोपुर में धूप में तेजी से बढ़ा तापमान:पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई

सवाई माधोपुर में धूप में तेजी से बढ़ा तापमान:पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई

सवाई माधोपुर में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। इस दौरान यहां पर अच्छी धूप खुली। हाल ही में यहां पर बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट हुई थी। इसी के साथ ही जहां पर ठंडी हवाओं का दौरा जारी था। अब धूप में तेजी आने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। यह रहा एक सप्ताह में तापमान सवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में अब आगामी समय धूप में तेजी आने की संभावना है। जिससे यहां तापमान में बढ़ोतरी होगी। सवाई माधोपुर में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान यहां दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे पश्चिमी सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *