किशोरी को मदद के बहाने झोपड़ी में ले जाकर रेप:चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रही थी,पीड़िता के शोर मचाने पर पकड़ कर पीटा गया

किशोरी को मदद के बहाने झोपड़ी में ले जाकर रेप:चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रही थी,पीड़िता के शोर मचाने पर पकड़ कर पीटा गया

अयोध्या.जिले के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। चचेरे भाई के जन्मदिन में जा रही किशोरी को रास्ते मे मिले 40 साल के युवक ने उसे बहला फुसलाकर घटना का अंजाम दिया।घटना के समय आरोपी ने नशा किया हुआ था। पुलिस के अनुसार मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी विकास पांडेय पीड़िता को मदद के बहाने गांव के एक झोपडी में ले गया । इसके बाद उसने जबरन रेप किया। शोर गुल मचाने के बाद पीड़ित मां सहित पहुंचे गांव के लोगों को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इधर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *