टी20 वर्ल्डकप के सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई टीम, हेड कोच ने छोड़ा पद, भावुक होकर कही बड़ी बात

टी20 वर्ल्डकप के सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई टीम, हेड कोच ने छोड़ा पद, भावुक होकर कही बड़ी बात

Afghanistan in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में अफगानिस्तान की टीम ने 4 मैच खेले, जिसमें से 2 में जीत मिली और 2 में हार का सामना करना पड़ा। 

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों में अब बदलाव दिखने लगे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और सुपर-8 से पहले ही बाहर हो गई। टीम ने आखिरी दोनों मुकाबलों में जीत जरूर हासिल की, लेकिन पिछले टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही।

साउथ अफ्रीका को किया परेशान

इसके बाद हेड कोच (इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज) जोनाथन ट्रॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कायाकल्प में बड़ी भूमिका निभाई थी। हालांकि इस टूर्नामेंट में भले ही अफगानिस्तान की टीम पहले राउंड से बाहर हो गई, लेकिन उन्होंने साउथ अफ्रीका को कड़ी चुनौती दी और मुकाबला दो सुपर ओवर तक चला। इसके अलावा उन्होंने यूएई और कनाडा को भी मात दी, लेकिन पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 85 रन से हारने की वजह से टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई।

अपनी विदाई के समय जोनाथन ट्रॉट ने मीडिया से बातचीत की और अपने सफर के बारे में बताया। इस दौरान वह भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम काफी अच्छी दिख रही थी और वर्ल्ड कप को लेकर काफी फोकस्ड थी। कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से नेचुरल टैलेंट को आगे बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया से लिया हार का बदला

ट्रॉट की कोचिंग में अफगानिस्तान की टीम ऐसी बन चुकी है कि वह अपने दिन दुनिया की किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। 2023 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम लगभग ऑस्ट्रेलिया को भी हरा चुकी थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की पारी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। हालांकि अफगानिस्तान ने हार नहीं मानी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में इसका बदला लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हालांकि इस वर्ल्ड कप में जोनाथन ट्रॉट अच्छे नोट पर टीम से विदाई नहीं ले सके और अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही दौर में बाहर हो गई।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *