शिक्षिका ने वाट्सएप स्टेटस पर डाला पेपर, FIR दर्ज:कलेक्टर प्रतिनिधि से सफाई में कहा था, मेरे पास मोबाइल नहीं

शिक्षिका ने वाट्सएप स्टेटस पर डाला पेपर, FIR दर्ज:कलेक्टर प्रतिनिधि से सफाई में कहा था, मेरे पास मोबाइल नहीं

बुरहानपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं की परीक्षा में पेपर को व्हाट्सएप स्टेटस पर डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में खकनार थाना पुलिस ने शिक्षिका राजकुमारी सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम 5.30 बजे की गई। शिक्षिका पर मध्य प्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया था। इसके अतिरिक्त, संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने भी तुकईथड़ स्थित परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केंद्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को निलंबित कर दिया है। 17 फरवरी को था पेपर
यह घटना 17 फरवरी को सुबह 9 बजे कक्षा दसवीं के अंग्रेजी पेपर के दौरान हुई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुकईथड़ में लिपिक के रूप में पदस्थ शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने बिना अनुमति कक्ष क्रमांक 4 में जाकर अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींची और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। इससे परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई। खास बात यह है कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी पर्यवेक्षकों, केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और स्टाफ के मोबाइल लॉकर में सील किए गए थे। जब शिक्षिका राजकुमारी सोनी से मोबाइल के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि उनके पास मोबाइल नहीं है और वह उसे घर पर ही रखकर आई हैं। मीडिया के माध्यम से पर्चा व्हाट्सएप स्टेटस पर डालने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी और कलेक्टर प्रतिनिधि अभिषेक पटेल की शिकायत पर खकनार थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। मोबाइल की भी जांच की जा रही
मोबाइल की जांच कर रहे-टीआई इधर, प्रशासन ने इसे पर्चा लीक नहीं माना है, क्योंकि परीक्षा चालू होने के बाद शिक्षिका ने वाट्सएप स्टेट्स लगाया था और कुछ ही देर में अफसरों को पता चलने पर कलेक्टर हर्ष सिंह जिला पंचायत सीईओ के साथ केंद्र पहुंचे थे। शिक्षिका को केंद्र से बाहर कर थाने पहुंचाया गया था। शाम में पुलिस ने केस दर्ज किया। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया शिक्षिका के मोबाइल की जांच साइबर सेल में चल रही है। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *