सिंहपुरी और भागसीपुरा से निकाली गेर में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

सिंहपुरी और भागसीपुरा से निकाली गेर में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

श्री महाकालेश्वर भर्तृहरि विक्रम ध्वज चल समारोह समिति श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गुड़ी पड़वा पर आताल-पाताल महाभैरव सिंहपुरी क्षेत्र से गेर निकाली। पंडित रूपम जोशी, अर्पित दुबे व पंडित आदर्श जोशी ने बताया गेर में इस बार ऊंट, कड़ाबीन, 8 बैंड, 51 ढोल, 20 घोड़ी, 108 ध्वज निशान के साथ झांकियां निकाली। झांकियों में रक्तबीज का वध करते हुए देवी, कुंभकरण वध, चलित नाट्य शैली में भगवान शिव का अघोर स्वरूप में तीसरे नेत्र से उत्पन्न अग्नि और भूतों की टोली आकर्षण का केंद्र रही। गेर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिंहपुरी क्षेत्र पहुंचेगी। इधर, श्री आनंद भैरव नवयुवक मित्रमंडल भागसीपुरा गुरु मंडली की आनंद भैरव विक्रम ध्वज चल समारोह भागसीपुरा से निकाला। गेर में रतलाम की रंगारंग झांकियां, भस्मासुर, सांवलिया सेठ आदि झांकी आकर्षक का केंद्र रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *