छात्राओं ने नृत्य, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल को आकर्षक बना दिया

छात्राओं ने नृत्य, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल को आकर्षक बना दिया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा उर्सुलिन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा में सोमवार को अभिभावक संगोष्ठी सह वार्षिक परिणाम पत्र वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 7 से 9 तक की छात्राओं को उनका वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर आश्रिता, मदर सुपीरियर सिस्टर आशा एवं उपस्थित अभिभावकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को आकर्षक बना दिया। छात्रा सृष्टि प्रजापति ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापिका सिस्टर आश्रिता ने अपने संबोधन में कहा कि “सिर्फ किताबों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है।” उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, भाषण एवं विज्ञान प्रदर्शनी जैसे गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे छात्राओं का समग्र विकास सुनिश्चित होता है। विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त करती हैं। इस सफलता में अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की क्लर्क सिस्टर कुमुदिनी ने वर्ष भर की फीस से संबंधित जानकारी अभिभावकों को दी, जिससे वे संतुष्ट नजर आए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अभिभावकों के समक्ष सम्मानपूर्वक परिणाम पत्र प्रदान किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की और भविष्य में भी विद्यालय के साथ सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिलाया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण समय है। असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सफलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर अजय का विशेष योगदान रहा। भास्कर न्यूज|लोहरदगा उर्सुलिन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा में सोमवार को अभिभावक संगोष्ठी सह वार्षिक परिणाम पत्र वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 7 से 9 तक की छात्राओं को उनका वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर आश्रिता, मदर सुपीरियर सिस्टर आशा एवं उपस्थित अभिभावकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को आकर्षक बना दिया। छात्रा सृष्टि प्रजापति ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापिका सिस्टर आश्रिता ने अपने संबोधन में कहा कि “सिर्फ किताबों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है।” उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, भाषण एवं विज्ञान प्रदर्शनी जैसे गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे छात्राओं का समग्र विकास सुनिश्चित होता है। विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त करती हैं। इस सफलता में अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की क्लर्क सिस्टर कुमुदिनी ने वर्ष भर की फीस से संबंधित जानकारी अभिभावकों को दी, जिससे वे संतुष्ट नजर आए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अभिभावकों के समक्ष सम्मानपूर्वक परिणाम पत्र प्रदान किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की और भविष्य में भी विद्यालय के साथ सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिलाया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण समय है। असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सफलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर अजय का विशेष योगदान रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *