डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने फाड़कर उछाले कागज, डिग्री लेते हुए बोली- बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया

डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने फाड़कर उछाले कागज, डिग्री लेते हुए बोली- बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया

Haridev Joshi University of Journalism and Mass Communication: जयपुर: हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने डिग्री देने की बात पर हंगामा कर दिया।

बता दें कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि व उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में सीमित छात्रों को ही अतिथियों के हाथों डिग्री दिलाई गई। लेकिन अन्य छात्रों ने भी मंच से डिग्री देने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।

jaipur Haridev Joshi University Convocation student-taunt-deputy-cm-premchand-bairwa-degree-ceremony

छात्रों ने अतिथियों की गाड़ी रोकने का प्रयास भी किया

छात्र विरोध करते हुए अतिथियों के पीछे बाहर तक आ गए और गाड़ी रोकने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोक लिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने समारोह में कागज फाड़कर उछाल दिए।

छात्रों का तर्क था कि उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में आए हैं। इसके बाद विरोध को देखते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को वापस मंच पर आना पड़ा और सभी छात्रों को मंच से डिग्रियां बांटी।

jaipur Haridev Joshi University Convocation student-taunt-deputy-cm-premchand-bairwa-degree-ceremony

यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रा के विवादित बोल

इस दौरान एक छात्रा ने डिप्टी सीएम से मंच पर डिग्री लेते हुए समारोह में यूनिवर्सिटी के खिलाफ विवादित बोल बोल दिए। छात्रा ने कहा कि यूनिवर्सिटी का बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया।

इधर, समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मीडिया व जनसंचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

jaipur Haridev Joshi University Convocation student-taunt-deputy-cm-premchand-bairwa-degree-ceremony

271 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 और 2025 में उत्तीर्ण कुल 271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 269 स्नातक व स्नातकोत्तर और 2 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी गई। शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर 12 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि 35 विद्यार्थियों को वरीयता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

दीक्षांत केवल उत्सव नहीं, नई जिम्मेदारी की शुरुआत

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, वे अपने ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें और अहंकार से दूर रहें।

jaipur Haridev Joshi University Convocation student-taunt-deputy-cm-premchand-bairwa-degree-ceremony

फेक न्यूज बनी चुनौती

मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि विश्वास अर्जित करने का क्षण है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल और एआई युग में फेक न्यूज की चुनौती बढ़ गई है। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के परिश्रम की औपचारिक पहचान का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *