‘संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत’-पर्यवेक्षक:कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, महाराजगंज-गोरियाकोठी में बैठकें संपन्न

‘संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत’-पर्यवेक्षक:कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, महाराजगंज-गोरियाकोठी में बैठकें संपन्न

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को महाराजगंज एवं बसंतपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठकों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखी गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा के विधायक मलेन्द्र राजन ने महाराजगंज और गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है और बिहार भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वे छह दिनों के सीवान प्रवास पर हैं। इस दौरान वे पार्टी संगठन की मजबूती और पुनर्गठन को लेकर जमीनी स्तर पर रायशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों से संवाद कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। पर्यवेक्षक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक ताकत होती है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की लड़ाई एक प्रतिबद्ध समूह से है और इसे पूरी तन्मयता एवं रणनीति के साथ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली पूंजी हैं। विगत दिनों सीवान में कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई है और आगे भी सामूहिक नेतृत्व के बल पर संगठन को नई दिशा दी जाएगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि 27 फरवरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक दरौली एवं जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जहां संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन होगा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को महाराजगंज एवं बसंतपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठकों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखी गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा के विधायक मलेन्द्र राजन ने महाराजगंज और गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है और बिहार भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वे छह दिनों के सीवान प्रवास पर हैं। इस दौरान वे पार्टी संगठन की मजबूती और पुनर्गठन को लेकर जमीनी स्तर पर रायशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों से संवाद कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। पर्यवेक्षक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक ताकत होती है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की लड़ाई एक प्रतिबद्ध समूह से है और इसे पूरी तन्मयता एवं रणनीति के साथ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली पूंजी हैं। विगत दिनों सीवान में कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई है और आगे भी सामूहिक नेतृत्व के बल पर संगठन को नई दिशा दी जाएगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि 27 फरवरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक दरौली एवं जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जहां संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *