भोज से लौट रहे युवक की गला दबाकर हत्या:घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला शव, शुक्रवार शाम से लापता था लापता; प्रेम-प्रसंग की चर्चा

भोज से लौट रहे युवक की गला दबाकर हत्या:घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला शव, शुक्रवार शाम से लापता था लापता; प्रेम-प्रसंग की चर्चा

मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया पंचायत के जगदंबापुर गांव में एक 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात गांव में भोज खाने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शरीर पर संघर्ष के निशान, घटना से पहले हुई थी झड़प शनिवार दोपहर रोहित का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रवि राय टोला फरदा बहियार स्थित सरसों के खेत से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या गला दबाकर की गई है और उसके शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि घटना से पहले झड़प हुई थी। डीएसपी बोले- एफएसएल और डॉग स्क्वायड मौके पर सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, सशस्त्र बल, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास मटर के खेत में फसल बिखरी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या पहले वहीं की गई और बाद में शव को सरसों के घने खेत में ले जाकर छिपाया गया। जमीन पर घसीटने के निशान मिले हैं। मृतक का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। रात 10 बजे तक गांव में देखा गया था रोहित मृतक के बड़े भाई विपिन कुमार ने बताया कि रोहित शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से भोज खाने निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, उसे रात करीब 10 बजे तक गांव में देखा गया था। इसके बाद वह किसके साथ और कहां गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे। मोबाइल बंद मिलने पर शनिवार सुबह थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। कुछ ही घंटों बाद खेत में शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रोहित ने पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और आगे पढ़ाई कर परिवार को संभालने की तैयारी में था।
प्रेम-प्रसंग की चर्चा, पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी घटना के बाद गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस भी इस एंगल सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि रोहित को रात 10 बजे किसी एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया था। अब पुलिस उस “आखिरी व्यक्ति” की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और तकनीकी जांच भी की जा रही है। परिजन फिलहाल सदमे में हैं और खुलकर बयान नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया पंचायत के जगदंबापुर गांव में एक 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात गांव में भोज खाने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शरीर पर संघर्ष के निशान, घटना से पहले हुई थी झड़प शनिवार दोपहर रोहित का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रवि राय टोला फरदा बहियार स्थित सरसों के खेत से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या गला दबाकर की गई है और उसके शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि घटना से पहले झड़प हुई थी। डीएसपी बोले- एफएसएल और डॉग स्क्वायड मौके पर सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, सशस्त्र बल, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास मटर के खेत में फसल बिखरी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या पहले वहीं की गई और बाद में शव को सरसों के घने खेत में ले जाकर छिपाया गया। जमीन पर घसीटने के निशान मिले हैं। मृतक का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। रात 10 बजे तक गांव में देखा गया था रोहित मृतक के बड़े भाई विपिन कुमार ने बताया कि रोहित शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से भोज खाने निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, उसे रात करीब 10 बजे तक गांव में देखा गया था। इसके बाद वह किसके साथ और कहां गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे। मोबाइल बंद मिलने पर शनिवार सुबह थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। कुछ ही घंटों बाद खेत में शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रोहित ने पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और आगे पढ़ाई कर परिवार को संभालने की तैयारी में था।
प्रेम-प्रसंग की चर्चा, पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी घटना के बाद गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस भी इस एंगल सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि रोहित को रात 10 बजे किसी एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया था। अब पुलिस उस “आखिरी व्यक्ति” की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और तकनीकी जांच भी की जा रही है। परिजन फिलहाल सदमे में हैं और खुलकर बयान नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *