पंजाब का आइस किंग राजा कंदोला की कहानी:जिम्बाब्वे जेल में केमिकल एक्सपर्ट से ड्रग्स बनानी सीखी, मौत से पहले केसों से बरी होता गया

पंजाब का आइस किंग राजा कंदोला की कहानी:जिम्बाब्वे जेल में केमिकल एक्सपर्ट से ड्रग्स बनानी सीखी, मौत से पहले केसों से बरी होता गया

पंजाब के इंटरनेशनल ड्रग स्मगलर राजा कंदोला की 56 साल की उम्र में मौत हो गई। उसे रविवार (25 जनवरी) को मुंबई में हार्ट अटैक आया। राजा कंदोला नवांशहर में जन्मा। फिर साल 2000 से 2026 तक करीब 26 साल तक विवादों में घिरा रहा। कंदोला एक आम युवक की तरह इंग्लैंड गया था। वहां वह ड्रग का डीलर बन गया। जब इंग्लैंड की एजेंसियां पीछे पड़ीं तो वह जिम्बाब्वे भाग गया और वहां उसे अरेस्ट कर लिया गया। जिसके बाद वहां की जेल में वह सर्बिया के केमिकल एक्सपर्ट से मिला। इसके बाद उसने सिंथेटिक ड्रग आइस बनानी शुरू कर दी। इसकी सप्लाई कर वह धीरे-धीरे आइस किंग बन गया। हालांकि मौत से पहले वह ज्यादातर केसों में बरी हो चुका था। आखिरी केस जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का था। जिसमें उसे सजा मिली हुई थी। रणजीत सिंह नाम का साधारण पंजाबी कुख्यात ड्रग स्मगलर कैसे बना, जिम्बाब्वे की जेल में उसे केमिकल एक्सपर्ट ने कौन सा फॉर्मूला बताया, केसों में वह कैसे बरी होता गया, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… रणजीत सिंह के राजा कंदोला बनने की पूरी कहानी… पंजाब पुलिस की चूक से बरी हुआ, ED ने शिकंजा कसा सिंथेटिक ड्रग्स के धंधे में क्यों आया राजा कंदोला
कंदोला को जॉन मिलन तस्करी के धंधे में लेकर आया। उसने ही कंदोला को समझाया था कि हेरोइन के बजाय सिंथेटिक ड्रग्स (आइस) में फायदा ज्यादा है और इसे पकड़ पाना मुश्किल होता है। पकड़ने जाने पर इसे नशे के तौर पर साबित कर पाना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। इससे भी बड़ी बात ये थी कि भारत में आइस को इसलिए चुना गया, क्योंकि इसकी तब टेस्टिंग लेब नहीं थी और दूसरा इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल मार्केट में आसानी से मिल जाते थे। जॉन मिलन ने ही कंदोला को 2 केमिकल को प्रोसेस करके हाई-क्वालिटी आइस बनानी सिखाई। 2000 के शुरुआती दशक में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे इंटरनेशनल ड्रग तस्करों के ट्रांजिट पॉइंट (रास्ते) बने। ******************
ये खबर भी पढ़ें… पंजाब के इंटरनेशनल स्मगलर आइसमैन राजा कंदोला की मौत:मुंबई में हार्ट अटैक आया; ₹200 करोड़ ड्रग केस से सुर्खियों में आया था पंजाब के बंगा के रहने वाले हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर राजा कंदोला की मौत हो गई। मुंबई में रह रहे राजा कंदोला को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *