आंधी-बारिश से मेले की रौनक पर लगा ब्रेक

आंधी-बारिश से मेले की रौनक पर लगा ब्रेक

शाहपुर पटोरी | निषादों के राष्ट्रीय तीर्थ स्थल बाबा अमर सिंह स्थान में आयोजित राजकीय मेले में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर दूधाभिषेक कर पूजा-अर्चना में जुटे रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ने लगा, जिससे मेले में रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इसी बीच, शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों की ओर लौटने लगे, जिससे मेला स्थल पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। शाहपुर पटोरी | निषादों के राष्ट्रीय तीर्थ स्थल बाबा अमर सिंह स्थान में आयोजित राजकीय मेले में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर दूधाभिषेक कर पूजा-अर्चना में जुटे रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ने लगा, जिससे मेले में रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इसी बीच, शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों की ओर लौटने लगे, जिससे मेला स्थल पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *