तेज रफ्तार कार 4 बार पलटी खाकर सड़क से उतरी:पिपलिया मंडी के पास हादसा डैशकैम में कैद, पुलिसकर्मी के बेटे को मामूली चोटें

तेज रफ्तार कार 4 बार पलटी खाकर सड़क से उतरी:पिपलिया मंडी के पास हादसा डैशकैम में कैद, पुलिसकर्मी के बेटे को मामूली चोटें

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बोतलगंज के पास हुआ, जिसकी पूरी घटना सड़क से गुजर रहे एक वाहन के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि क्रमांक एमपी 43 सीडी 0920 वाली मारुति सुजुकी एस्प्रेसो कार नीमच से मंदसौर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बोतलगंज के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर 3 से 4 पलटी खाते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसा इतना तेज था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मी का बेटा चला रहा था कार
जानकारी के अनुसार कार वेदांत सिंह पिता हेमंत सिंह चला रहे थे। हेमंत सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में नीमच में पदस्थ बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत टोल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से वेदांत सिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ हादसा
दुर्घटना का वीडियो सड़क से गुजर रहे एक अन्य वाहन के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होती है और 3 से 4 पलटी खाते हुए सड़क से नीचे चली जाती है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *