पटना में प्रियदर्शनी अपार्टमेंट के पास शनिवार की रात शॉर्ट-सर्किट हो गया। बिजली के खंभी में आग लग गई। लपटें इतनी ऊंची थी कि बगल के अपार्टेमेंट के प्लैट तक पहुंच रही थी। लोग आपस में शोर कर रहे थे कि जल्दी से लाइन काटो। फ्लैट में रहने वालों को कह रहे थे कि घर में टीवी, पंखा, फ्रिज सब कुछ बंद कर दो। इसी बीच बिजली के खंभे से पटाखे से जैसी आवाजें होती रही। चिंगारी आसपास फैल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के हॉलसेल गली की है। अगलगी की देखें तस्वीरें.. किसी को नुकसान नहीं हुआ हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। आग लगने बाद बिजली की सप्लाई कटवा दी गई थी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने लपटों को पूरी तरह से शांत कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग बुझाने में लगे 15 मिनट अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार में बताया, स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। लोगों ने बताया कि बिजली के खंबे में आग लगी है। इसके बाद फौरन वहां पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई। आग बुझाने में 15 मिनट का समय लग गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तार को नुकसान पहुंचा है। शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। मौके पर 2 बड़ी गाड़ियां और 2 छोटी गाड़ियां भेजी गई थी। पटना में प्रियदर्शनी अपार्टमेंट के पास शनिवार की रात शॉर्ट-सर्किट हो गया। बिजली के खंभी में आग लग गई। लपटें इतनी ऊंची थी कि बगल के अपार्टेमेंट के प्लैट तक पहुंच रही थी। लोग आपस में शोर कर रहे थे कि जल्दी से लाइन काटो। फ्लैट में रहने वालों को कह रहे थे कि घर में टीवी, पंखा, फ्रिज सब कुछ बंद कर दो। इसी बीच बिजली के खंभे से पटाखे से जैसी आवाजें होती रही। चिंगारी आसपास फैल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के हॉलसेल गली की है। अगलगी की देखें तस्वीरें.. किसी को नुकसान नहीं हुआ हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। आग लगने बाद बिजली की सप्लाई कटवा दी गई थी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने लपटों को पूरी तरह से शांत कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग बुझाने में लगे 15 मिनट अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार में बताया, स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। लोगों ने बताया कि बिजली के खंबे में आग लगी है। इसके बाद फौरन वहां पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई। आग बुझाने में 15 मिनट का समय लग गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तार को नुकसान पहुंचा है। शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। मौके पर 2 बड़ी गाड़ियां और 2 छोटी गाड़ियां भेजी गई थी।


