कैमरे में कैद हुई उत्तर प्रदेश की आत्मा:यूपी स्थापना दिवस पर CSJMU के छात्रों ने 75 VIDEO बनाए, हर जिले का इतिहास बताया

कैमरे में कैद हुई उत्तर प्रदेश की आत्मा:यूपी स्थापना दिवस पर CSJMU के छात्रों ने 75 VIDEO बनाए, हर जिले का इतिहास बताया

उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने सिर्फ जानकारी ही नहीं दी बल्कि प्रदेश से जुड़ाव और गर्व की भावना को भी जीवंत कर दिया। विभाग के छात्रों ने “एक्सप्लोर 75 डिस्ट्रिक्ट” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 75 जिलों पर 75 वीडियो बनाकर अपने प्रदेश की आत्मा को कैमरे में क़ैद किया। एक मिनट, एक जिला और अनगिनत भावनाएं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि,हर छात्र ने अपने हिस्से में आए जिले की कहानी को महज़ एक मिनट के वीडियो में पिरोया। इन वीडियो में सिर्फ तथ्य नहीं थे, बल्कि इतिहास की पीड़ा, संस्कृति की खुशबू और वर्तमान की सच्चाई भी साफ झलकती रही। कुल 75 मिनट की इस श्रृंखला ने उत्तर प्रदेश की विविधता और समृद्ध विरासत को एक सूत्र में बांध दिया। डॉक्यूमेंट्री ने दिखाया प्रदेश का सच डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि, इस स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से छात्रों ने उत्तर प्रदेश के इतिहास, भूगोल, आर्थिक ढांचे, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया। “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” जैसी योजनाओं को भी जमीन से जोड़कर दिखाया गया, जिससे प्रदेश की मेहनतकश पहचान उभरकर सामने आई। झांसी, आगरा और छात्रों की भावनात्मक आवाज़ छात्रा निशा ने झांसी जिले पर आधारित वीडियो में रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और संघर्ष को शब्दों और दृश्य दोनों के माध्यम से जीवंत कर दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो को खुद एडिट करना उनके लिए गर्व और आत्मसंतोष का क्षण था। छात्रा जहान्वी ने आगरा जिले को अपनी दृष्टि से देखा और ताजमहल व आगरा किले को केवल इमारत नहीं, बल्कि प्रेम और इतिहास की गवाही के रूप में प्रस्तुत किया। छात्र ऋषभ गौड़ ने कहा कि यह परियोजना उनके लिए सिर्फ एक असाइनमेंट नहीं, बल्कि अपने प्रदेश को समझने और महसूस करने का अवसर थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *