बस बैक करते वक्त पहिया के नीचे आया शटरिंग कारीगर:चाय पीकर लौट रहा था, गंभीर हालत में साथी का चल रहा इलाज

बस बैक करते वक्त पहिया के नीचे आया शटरिंग कारीगर:चाय पीकर लौट रहा था, गंभीर हालत में साथी का चल रहा इलाज

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बस बैक करने के दौरान शटरिंग कारीगर चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कारीगर अपने साथी के साथ चाय पीकर लौटा था। तभी चालक ने अचानक बस बैक कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। काजीखेड़ा माजरा बिनकी फतेहपुर निवासी रहीम (55) शटरिंग का काम करते थे। पिछले करीब 7 महीने से सुशांत गोल सिटी स्थित पुलिस मुख्यालय के पास बन रही 6 मंजिला बिल्डिंग में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह अपने साथी उन्नाव निवासी रमेश के साथ चाय पीने गए थे। चाय पीकर करीब 8:30 बजे लौट रहे थे तभी राम मनोहर लोहिया संस्थान की खड़ी बस के पीछे से गुजरने लगे। इस दौरान बस चालक ने बिना देखें बस बैक कर दी। जिसके चलते रहीम पहिए के नीचे आ गए जबकि रमेश टक्कर से दूर जा गिरा। दोनों को गंभीर चोटे आई। इलाज के लिए दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रहीम की मौत हो गई जबकि रमेश का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। भतीजे जहीर ने बताया लंबे समय से साथ मे ही उस साइट पर काम कर रहे थे। रहीम के परिवार में पत्नी आमना बेगम और आठ बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *