Ram Gopal Varma Breaks Silence On Affair With Urmila Matondkar: फिल्म जगत में सितारों के साथ काम करते हुए अक्सर उनके रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें उड़ने लगती हैं। कई बार ये बातें सालों तक पीछा नहीं छोड़तीं। कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के साथ। करीब 28 साल से चल रही अफवाहों पर अब जाकर निर्देशक ने खुलकर जवाब दिया है।
राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला संग रिश्ते पर की बात (Ram Gopal Varma Breaks Silence On Affair With Urmila Matondkar)
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि अगर उनके और उर्मिला मातोंडकर के बीच सच में कोई रिश्ता होता तो वो उसे मानने से पीछे नहीं हटते। उनका साफ कहना था कि इतनी पुरानी बात को लेकर बार-बार चर्चा करना उन्हें ठीक नहीं लगता। उन्होंने ये भी कहा कि वो हमेशा इन बातों से इनकार करते आए हैं और आगे भी वही करेंगे।
इन अफवाहों की शुरुआत 1995 के आसपास मानी जाती है, जब दोनों ने साथ में फिल्म ‘रंगीला’ में काम किया। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और उर्मिला की पहचान घर-घर तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें ‘सत्या’, ‘दाउद’, ‘भूत’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। लगातार साथ काम करने की वजह से लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर कहानियां बनानी शुरू कर दीं।
उर्मिता की राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ
राम गोपाल वर्मा का कहना है कि उन्होंने उर्मिला को बार-बार अपनी फिल्मों में इसलिए लिया क्योंकि वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने अपनी किताब ‘गन्स एंड थाइज’ में भी लिखा है कि उर्मिला की अदाकारी और परदे पर उनकी मौजूदगी से वो प्रभावित थे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके बीच कोई निजी रिश्ता था।
निर्देशक अक्सर ये भी कहते रहे हैं कि उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भी कई बार काम किया, लेकिन उनके बारे में कभी ऐसी बातें नहीं बनीं। उनका सवाल है कि जब एक पुरुष और महिला साथ काम करते हैं तो ही क्यों चर्चा शुरू हो जाती है?
निजी जीवन पर पड़ा अफवाहों का असर
हालांकि, उस दौर में चली इन अफवाहों का असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा। खबरें आई थीं कि इन बातों से उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव आया। बाद में उनका अपनी पत्नी रत्ना वर्मा से अलगाव हो गया। दूसरी ओर, उर्मिला ने भी अपने करियर के शिखर पर कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। हाल के दिनों में वह अपने निजी जीवन को लेकर भी खबरों में रहीं, जब उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया।


