एंबुलेंस में गुंजी जुड़वा बेटियों की किलकारी, अस्पताल लाते समय बीच रास्ते हुआ प्रसव

एंबुलेंस में गुंजी जुड़वा बेटियों की किलकारी, अस्पताल लाते समय बीच रास्ते हुआ प्रसव

खरगोन जिले के अंजनगांव में रहने वाल अनिता पति राजेश (19) सात माह से गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर उसे परिवार सनावद लेकर आया था। यहां से उसे 108 एंबुलेंस से मोरटक्का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद अनिला की हालत क्रिटिकल हो गई, जिससे उसे मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम 7 बजे एंबुलेंस सीजी 04-एनजेड-1318 से प्रसूता को खंडवा लाया जा रहा था।

प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में कराई डिलेवरी
इस बीच देशगांव के पास अनिता की हालत खराब हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद इएमटी पवन सुनार्थी और पायलट पवन कुमार ने एंबुलेंस रोकी और डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। प्रसूता के साथ परिवार की दो महिलाएं भी थी। उनकी मदद से स्टाफ ने एंबुलेंस में ही महिला की डिलेवरी कराई। कुछ ही देर में महिला ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा व दोनों जुड़वा नवजात बच्चियों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां ए ब्लॉक में उन्हें भर्ती किया है।

महिला सात माह से गर्भवती थी

इएमटी पवन ने बताया कि महिला का मायका बलवाड़ा का और ससुराल अंजनगांव की है। महिला सात माह से गर्भवती थी, पेट में दो जुड़वा बच्चे होने से पीड़ा अधिक हो रही थी। मोरटक्का स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। इस बीच एंबुलेंस में ही देशगांव के पास महिला ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *