फतेहाबाद में सूलीखेड़ा-पीलीमंदोरी के स्कूल खंड स्तर पर सबसे सुंदर:दोनों स्कूलों को मिलेगा सौंदर्यीकरण पुरस्कार; डेपुटेशन पर टीचर बुला करवाई पढ़ाई

फतेहाबाद में सूलीखेड़ा-पीलीमंदोरी के स्कूल खंड स्तर पर सबसे सुंदर:दोनों स्कूलों को मिलेगा सौंदर्यीकरण पुरस्कार; डेपुटेशन पर टीचर बुला करवाई पढ़ाई

फतेहाबाद जिले में खंड स्तरीय मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस योजना के तहत भट्टू खंड में प्राइमरी कैटेगरी में गांव पीलीमंदोरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल को पहला स्थान मिला है। वहीं, मिडिल कैटेगरी में गांव सूलीखेड़ा के राजकीय माध्यमिक स्कूल ने पुरस्कार जीता है। सूलीखेड़ा स्कूल ने तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले साल 2016 और साल 2022 में भी स्कूल पहले नंबर पर रह चुका है। एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने की जांच बता दें कि, नवंबर महीने में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी की गई। इस कमेटी की ओर से इस पुरस्कार के लिए नामित सभी स्कूलों की जांच की गई थी। कमेटी में बीईओ भी शामिल रहे। सभी मापदंडों को परखने के लिए बाद अब यह रिजल्ट घोषित किया गया है। इन मापदंडों को जांचा गया
इस पुरस्कार की प्रतियोगिता के दौरान स्कूलों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, बिल्डिंग, हरियाली, शैक्षणिक वातावरण, बच्चों के लिए आकर्षक शैक्षणिक मॉडल और नवाचारों को प्रमुख आधार बनाया गया। निर्णायक टीम ने सभी मानकों के आधार पर मूल्यांकन कर विजेता स्कूलों का चयन किया। पीलीमंदोरी स्कूल में संसाधनों की कमी के बावजूद बढ़े स्टूडेंट पीलीमंदोरी के प्राइमरी स्कूल में सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद न केवल शैक्षणिक एवं भौतिक वातावरण में सुधार किया, बल्कि स्टूडेंट्स की संख्या में भी लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। स्कूल में स्वीकृत पदों के विरुद्ध शिक्षकों की कमी थी। इस कारण पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा बीईओ बलवान सिंह एवं डीईईओ से मुलाकात कर अवगत कराया गया। इसके बाद स्कूल में डेपुटेशन पर टीचर्स भेजकर पढ़ाई करवाई गई। अब जिला स्तर के पुरस्कार के लिए भेजे जाएंगे नाम खंड स्तर पर विजेता स्कूलों के बीच अब जिला स्तर का पुरस्कार पाने के लिए स्पर्धा होगी। ब्लॉक स्तर पर चयनित स्कूलों को 50 हजार रुपए जबकि जिला स्तर पर चुने गए स्कूलों को एक लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का पैसा स्कूल के विकास कार्य पर खर्च किया जाता है। हर साल सरकारी स्कूलों में यह प्रतियोगिता कराई जाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *