भास्कर सरपंच रेटिंग सर्वे में प्रथम आए सरपंच का सम्मान:मावली के महुड़ा सरपंच का किया गया सम्मान, 4.9 अंक मिले थे

भास्कर सरपंच रेटिंग सर्वे में प्रथम आए सरपंच का सम्मान:मावली के महुड़ा सरपंच का किया गया सम्मान, 4.9 अंक मिले थे

दैनिक भास्कर एप की ओर से आयोजित सरपंच रेटिंग सर्वे में उदयपुर जिले में प्रथम रहे महुड़ा सरपंच का सम्मान किया गया। उदयपुर जिले के परिणामों की बात करें तो महुड़ा के सरपंच गणपतदास वैष्णव और इंटाली की अंजू मेनारिया संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। दोनों को 4.9 अंक प्राप्त हुए हैं, जो जिले में सर्वाधिक हैं। महुड़ा गांव में खुशी का माहौल बन गया। सरपंच गणपतदास वैष्णव को ग्रामीणों ने बधाइयां दी। इसी क्रम में वैष्णव बैरागी समाज की आठ बैठक के तत्वावधान में समाज के पंचों द्वारा उनका सम्मान किया। दोनों को 4.9 अंक प्राप्त हुए हैं, जो जिले में सर्वाधिक हैं। सम्मान समारोह में सरपंच वैष्णव को श्रीफल भेंट कर शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महंत बंशीदास, शांति दास घासा खेड़ी, किशन दास, ओमप्रकाश, जमुना दास, गोपाल दास, सीताराम दास, छगन दास, पंकज दास, विष्णु दास, कैलाश वैष्णव, मांगी दास, सुरेशदास सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। उदयपुर की अन्य खबरें पढ़े…. एसडीएम बडगांव ने प्रतिभावान स्टूडेंट को कराई बोटिंग उदयपुर जिले के बड़गांव उपखंड में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों बड़गांव की उपखण्ड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल ने अनुकरणीय नवाचार किया। मेधावी बच्चों तथा अभिभावकों का सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों को फतहसागर में बोटिंग भी कराई गई। इससे इन बच्चों के लिए यह उपलब्धि यादगार और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायी बन गई।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाल ही जारी कक्षा 10 के परिणामों में बड़गांव उपखंड का कुल परिणाम 96.44 प्रतिशत रहा, जो जिले के श्रेष्ठ परिणामों में शामिल है। उपखंड अधिकारी लतिका पालीवाल ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भव्य सम्मान किया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों, सीबीईओ दीपक गौड़ और संबंधित स्कूलों की टीम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की खास बात विद्यार्थियों के लिए फतहसागर झील में आयोजित बोट राइड रही। इस अनूठी पहल से विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया और उन्हें पढ़ाई के साथ आनंद का भी अवसर मिला। झील की मनोहारी वादियों के बीच बोटिंग का अनुभव विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय बन गया। दर्शन मेनारिया को वन्यप्राणी मित्र अवॉर्ड डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया और प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उदयपुर के बर्ड विलेज मेनार गांव के दर्शन मेनारिया को वन्यप्राणी मित्र अवॉर्ड दिया गया। वन विभाग उदयपुर उत्तर डिवीजन के रामसर साइट मेनार के पर्यावरणविद दर्शन मेनारिया को वन्यप्राणी मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसके तहत प्रशस्ति पत्र के साथ ही पचास हजार रूपए पारितोषिक स्वरूप प्रदान किए गए। मछली पुरस्कार वन विभाग उदयपुर वन्यजीव मंडल उड़नदस्ता के 5 सदस्यों की टीम लीडर रेंज ऑफिसर सीताराम मीणा,अजीत सिंह राणावत,जितेंद्र सिंह,द्वारका प्रसाद शर्मा और अशोक नारायण जोशी को प्रशस्ति पत्र और कुल एक लाख पचास हजार रुपये में से प्रत्येक को तीस हजार की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान की गई। इस दौरान प्रभा खेतान फाउंडेशन की अपरा कुछल, वी ककड़, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) पीके उपाध्याय, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के सी ए अरुण प्रसाद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डायरेक्टर वाइल्डलाइफ एंड हैबिटैट यश सेठिया, प्रदेश समन्वयक राजस्थान अरुण सोनी, पर्यावरणविद् हर्षवर्धन सिंह, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त वनाधिकारी राहुल भटनागर, राजस्थान वाइल्डलाइफ बोर्ड के सदस्य एवं पर्यावरणविद् राजपाल सिंह मौजूद रहे। श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ की वार्षिक कार्य योजना तय उदयपुर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ द्वारा आगामी 8 फरवरी को संस्कार भवन परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली की अध्यक्षता में श्री संस्कार भवन में इस आयोजन सहित वर्षभर की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संस्था के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
आगामी वर्ष में समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन शिविर एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, वहीं बाल एवं किशोर वर्ग के लिए संस्कार शिविर लगाए जाएंगे। युवाप्रकोष्ठ द्वारा आश्विन नवरात्र के दौरान गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जबकि महिला संगठन की ओर से अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम रखा जाएगा।
इस दौरान मनीष श्रीमाली, उपेश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमशंकर श्रीमाली, उपाध्यक्ष रमेश श्रीमाली, गिरीश श्रीमाली, अरविंद श्रीमाली, संयुक्त महामंत्री भावप्रकाश श्रीमाली, मंत्री जयंत श्रीमाली, संगठन मंत्री कुंदनलाल श्रीमाली, अनीश श्रीमाली, सांस्कृतिक मंत्री जमनालाल श्रीमाली, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीमाली, खेल मंत्री मयंक श्रीमाली, मेवाड़ युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली, महिला अध्यक्ष रेखा श्रीमाली, महामंत्री दीप्ति श्रीमाली सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कल जलापूर्ति बाधित रहेगी
उदयपुर के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखंड सप्तम अंतर्गत मानसी वाकल में मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन होने के कारण 28 मार्च कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने इसके तहत गांधीनगर ए एवं बी ब्लॉक, एक से 11 गांधी कांप्लेक्स, आम्रपाली एवं मंडल तलाई, भोमिया जी, ओसवाल नगर, वर्धमान स्कूल वाली गली, शिव चौक में चलापूर्ति बाधित रहेगी एवं एक दिन आगे बढ़ाई जाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *