बीकानेर के 8 महीने पुराने सिलेंडर ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। 11 लोगों की मौत के मामले में कोर्ट ने जांच SP या ASP स्तर के अधिकारी से कराने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले में दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन पर भी जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश संख्या 1 ने कहा है कि अगर ये अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। ऐसे में इन अधिकारियों की भूमिका की जांच भी की जानी चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- नगर निगम से निर्माण की स्वीकृति नहीं होने के बाद भी 5 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण क्यों हुआ? 11 लोगों की हुई थी मौत 7 मई को बीकानेर के ज्वेलरी मार्केट में 5 मंजिला दुकान के बेसमेंट में संचालित एक ज्वेलरी शॉप में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई थी। धमाका इतना तेज था कि दुकान के नीचे के 2 फ्लोर तबाह हो गए थे। इस मामले में व्यापारी चुन्नीलाल सोनी ने 21 अगस्त 2024 को ही एक पत्र देकर जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, संभागीय आयुक्त को शिकायत करके इस परिसर पर सवाल खड़े किए थे। इस अवैध मार्केट पर कार्रवाई करने का निवेदन किया था। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कैसे हुआ बीकानेर का भीषण हादसा? पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ब्लास्ट एक मशीन पर लगे सिलेंडर में हुआ। दो अंडरग्राउंड दुकानों को मिलाकर बनाई गई एक बड़ी दुकान में यह मशीन लगाई गई थी, जिसमें सिलेंडर फिट करने की जगह थी। मशीन को दूसरे दिन रात में मलबे से बाहर निकाला जा सका। हादसे के दिन सुबह से बिजली गुल थी। सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण बेसमेंट में गैस जमा हो गई थी। जब अचानक बिजली आई और किसी ने स्विच दबाया, तो स्पार्किंग से भीषण ब्लास्ट हो गया। एक नहीं, तीन मार्केट हैं खतरे की जद में मदान मार्केट में पांच फ्लोर पर कुल 30 दुकान हैं। हर फ्लोर पर सात दुकानें बनी हैं, जिनमें से कुछ को मिलाकर बड़ा कर दिया गया है। इसी मार्केट के दाएं-बाएं दो और मार्केट हैं। दायीं तरफ दैया मार्केट है, जिसमें 10 से अधिक दुकानें हैं। इसमें अंडरग्राउंड नहीं है और एक फ्लोर पर 10 दुकानों के ऊपर मार्केट मालिक का निवास है। बायीं तरफ नजीर गौरी मार्केट है, जहां 15 दुकानें हैं और नियमित रूप से ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। पढ़ें ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर भी… स्विच दबाते ही हुआ था बीकानेर में सिलेंडर ब्लास्ट:दूसरों को बचाने गए, खुद मलबे में दब गए; अब तक 11 की मौत, 3 मार्केट सीज बीकानेर सिलेंडर ब्लास्ट, लोग बोले- ऐसे लगा मिसाइल फटी हो:ज्वेलरी शॉप में 9 लोगों की जान गई थी, जो जहां बैठा था, वहीं रह गया बीकानेर सिलेंडर ब्लास्ट:दुकानदार बोले- धमाका सुनकर लगा कि एयर स्ट्राइक हुई है, लाखों का गोल्ड मलबे में दबा बीकानेर में ज्वेलरी शॉप में सिलेंडर ब्लास्ट, छत गिरी: कई फंसे; सामान सड़क तक उड़कर आ गिरा


