हरियाणा के हिसार में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के समय बनी 25 साल पुरानी सड़क नायब सैनी सरकार में ढूंढी जाएगी। हिसार ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आज वीरवार को आदमपुर निवासी चंद्रपाल ने इसकी शिकायत दी। चंद्रपाल ने शिकायत में बताया कि गांव आदमपुर में नीम अड्डा से डाब रोड तक मिलने वाली सड़क 25 साल पहले बनाई गई थी। यह अब गड्ढों में तबदील हो गई। इसे बनाने के लिए ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग बना रहा है ना ही मार्केटिंग बोर्ड। इस शिकायत को सुनकर भाजपा नेता मनीष ऐलावादी खड़े हो गए और कहा कि यह सड़क चौधरी भजनलाल के समय बनी थी और यह मार्केटिंग बोर्ड के अंडर में है और वहां बोर्ड भी लगा है। इसके बाद डीसी महेंद्रपाल ने कहा कि सड़क किसकी है इसका पता मैं लगाउंगा। बता दें कि हिसार ग्रीवेंस की बैठक में 15 शिकायतें आई इनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार इस बैठक में गैरहाजिर रहे। बैठक में भाजपा नेता और विधायक पनिहार भिड़े
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंडी आदमपुर में रविदास बस्ती के ऊपर हंगामा हो गया। यह बस्ती 60 साल से बसी हुई है। भाजपा नेता मनीष ऐलावादी ने बताया कि अब एचएसवीपी( हुडा) विभाग कह रहा है कि प्लॉट हमारे हैं। कॉलोनी में मकान तोड़ने का नोटिस दिया गया है। मंत्री और मुख्यमंत्री ने कहा था कि मकान नहीं तोड़े जाएंगे। बस्ती वाले मांग कर रहे प्लॉट उनके नाम किए जाएं। एचएसवीपी के अधिकारी कहते हैं कि यह हमारे हाथ में नहीं है। इस बारे में मंत्री जी ही कुछ कर पाएंगे। आज हम ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में बस्ती वाले मंत्री से मिलने आए थे मगर वह उपस्थित नहीं थे। भाजपा नेता मनीष ऐलावादी ने कहा कि पनिहार को आदमपुर की जमीनी हकीकत का पता नहीं है, जिनके मकान टूटने की कगार पर हों उनको रातभर नींद नहीं आती। इस पर भाजपा विधायक पनिहार ने बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता बोले-बस्ती वालों का अंदर नहीं आने दिया
वहीं ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मनीष ऐलावादी ने कहा कि बस्ती के लोग मंत्री से मिलकर शिकायत रखना चाहते थे मगर उनको अंदर नहीं आने दिया जा रहा। इस पर डीसी ने कहा कि जब मैं रेगुलर आपकी शिकायत सुन रहा हूं फिर यहां आने का क्या फायदा। मैं आश्वस्त कर चुका हूं कि मकान नहीं तोड़े जाएंगे। मगर भाजपा नेता ने कहा कि उनके नाम प्लॉट किए जाएं। इस पर ईओ हुडा ने कहा कि यह केस ऊपर भेजा गया है।


