कैथल के पुंडरी में रजबाहे में मिला शव:पिहोवा का रहने वाला, मानसिक रूप से था परेशान

कैथल के पुंडरी में रजबाहे में मिला शव:पिहोवा का रहने वाला, मानसिक रूप से था परेशान

कैथल के पूंडरी में एक रजबाहे में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पूंडरी चौकी की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पिहोवा का रहने वाला मृतक व्यक्ति की पहचान करीब 34 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है, जो पिहोवा का रहने वाला है और मानसिक रूप से थोड़ा परेशान बताया जा रहा है। वह मेहनत मजदूरी करता था। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इत्तेफाकिया मौत का अनुमान इस संबंध में पुलिस ने पूंडरी के एक एमसी राम प्रसाद के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पूंडरी चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को रजबाहे से बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत ठंड के कारण हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *