अप्रैल महीने में पिछले 50 साल का टूटा रिकॉर्ड, 20 से 22 मिली मिलीमीटर हुई बारिश, अभी-अभी जारी किया गया अलर्ट

अप्रैल महीने में पिछले 50 साल का टूटा रिकॉर्ड, 20 से 22 मिली मिलीमीटर हुई बारिश, अभी-अभी जारी किया गया अलर्ट

Just issued a warning: मौसम की मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। प्री-मानसून की बारिश अचानक आफत लेकर आ रही है। आम आदमी छज्जे के नीचे या फिर किसी अन्य बचाव वाले स्थल पर जाकर राहत महसूस कर रहा है, लेकिन किसान की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल महीने में पिछले 50 सालों में दूसरी बार इतनी बारिश हुई है।‌ 20 से 22 मिली मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि अप्रैल महीने में दो से तीन मिली मिलीमीटर औसत बारिश होती है। लेकिन बीते शनिवार को 40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चली है और ओलावृष्टि भी जमकर देखी गई।

आम और गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अत्यधिक नमी के कारण कीटाणु भी लग जाते हैं। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। आगामी 6 अप्रैल को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है, जिसको सपोर्ट करने वाले कई सिस्टम भी बन रहे हैं। यही कारण है कि बीते 4 अप्रैल को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहा। आज भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है और बारिश भी होगी, लेकिन फिर भी आगे बढ़ जाते हैं।

3 घंटे के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने अभी-अभी अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है। हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर रहने की उम्मीद है। खराब मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आगामी सोमवार 6 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही यही बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लेकिन प्री-मानसून बारिश में मौसम कब बदल जाए, इसकी जानकारी आधा घंटा या एक घंटा पहले ही मिलती है। इसलिए मौसम बदलने के आसार सामने आते ही लोगों को सतर्क होना पड़ेगा।

कैसा रहेगा 7 और 8 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल मंगलवार का तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि बुधवार 8 अप्रैल का तापमान 17 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है और झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिस पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। करीब 51% बारिश होने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *