दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने महाशिवरात्रि को लेकर जानकारी दी है कि श्री श्री महाशिवरात्रि शोभायात्रा समिति की ओर से इस साल भी पहले की साल की तरह भव्य और आकर्षक शोभायात्रा आयोजित की जा रही है। आयोजन को खास और दर्शनीय बनाने के लिए अलग-अलग धार्मिक थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों अनुभव मिल सके। इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 3D कॉन्सेप्ट रहेगा। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को 3D स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु गुजरात स्थित इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग मंदिर की भव्यता का अनुभव कर सकेंगे। साथ ही केसरिया शिवलिंग की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की जाएगी। मंच पर भी 3D तकनीक के माध्यम से विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक बनेगा। विधायक ने बताया कि पटना से लेकर दानापुर तक करीब 30 स्थानों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। आयोजन के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहेगा। मंच पर मौजूद रहेंगे प्रदेश के बड़े नेता मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों की ओर से गंगा आरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। रांची-देवघर और वाराणसी से बुलाए गए हैं कलाकार इस साल की झांकियों को और भव्य बनाने के लिए कलाकार रांची, देवघर और वाराणसी से बुलाए गए हैं। ये कलाकार पारंपरिक और धार्मिक विषयों पर आधारित झांकियों और प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव बारात में शामिल होने पहुंचेंगे। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और समिति के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने महाशिवरात्रि को लेकर जानकारी दी है कि श्री श्री महाशिवरात्रि शोभायात्रा समिति की ओर से इस साल भी पहले की साल की तरह भव्य और आकर्षक शोभायात्रा आयोजित की जा रही है। आयोजन को खास और दर्शनीय बनाने के लिए अलग-अलग धार्मिक थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों अनुभव मिल सके। इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 3D कॉन्सेप्ट रहेगा। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को 3D स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु गुजरात स्थित इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग मंदिर की भव्यता का अनुभव कर सकेंगे। साथ ही केसरिया शिवलिंग की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की जाएगी। मंच पर भी 3D तकनीक के माध्यम से विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक बनेगा। विधायक ने बताया कि पटना से लेकर दानापुर तक करीब 30 स्थानों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। आयोजन के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहेगा। मंच पर मौजूद रहेंगे प्रदेश के बड़े नेता मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों की ओर से गंगा आरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। रांची-देवघर और वाराणसी से बुलाए गए हैं कलाकार इस साल की झांकियों को और भव्य बनाने के लिए कलाकार रांची, देवघर और वाराणसी से बुलाए गए हैं। ये कलाकार पारंपरिक और धार्मिक विषयों पर आधारित झांकियों और प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव बारात में शामिल होने पहुंचेंगे। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और समिति के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।


