‘उद्यमियों की समस्याओं का हो समाधान’-DM:सीवान में ‘उद्योग वार्ता’, में बोले- लंबित मामलों का जल्द निपटाएं

‘उद्यमियों की समस्याओं का हो समाधान’-DM:सीवान में ‘उद्योग वार्ता’, में बोले- लंबित मामलों का जल्द निपटाएं

समाहरणालय सीवान के सभागार में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में शनिवार को उद्योग विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण ‘उद्योग वार्ता’ आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित उद्यमों, निवेश बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सीवान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला ईख पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत (सीवान एवं महाराजगंज), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रभारी बियाडा, जीविका प्रतिनिधि, माप-तौल पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के वरीय पदाधिकारी, प्रतापपुर (देवरिया) चीनी मिल के डिप्टी जनरल मैनेजर सहित जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक ने जिला पदाधिकारी का स्वागत कर की। उन्होंने उद्योग संचालकों एवं निवेशकों द्वारा झेली जा रही चुनौतियों और दिक्कतों का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। उद्यमियों ने कहा, वोल्टेज, कटौती और कनेक्शन संबंधी दिक्कतें सबसे अधिक मुद्दे बिजली व्यवस्था से जुड़े रहे। उद्यमियों ने वोल्टेज समस्या, बार-बार कटौती, कनेक्शन संबंधी अड़चनों तथा बिलिंग सुधार जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। इन शिकायतों पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बीआइडा क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों ने प्लॉट विकास, सड़क, जल निकासी एवं प्रशासनिक बाधाओं की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधि को अविलंब सुधारात्मक कदम उठाने और लंबित मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का आदेश दिया। फायर लाइसेंस प्रक्रिया में होती दिक्कतें उद्योगपतियों ने फायर लाइसेंस प्रक्रिया में दिक्कतें भी रखीं। इस पर डीएम ने अग्निशमन विभाग को नियमानुसार प्रक्रिया सरल और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया, जिससे उद्यमियों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। बैठक में प्रतापपुर चीनी मिल के डिप्टी जनरल मैनेजर का वक्तव्य खास रहा। उन्होंने कहा कि मिल सिवान जिले के 752 गांवों के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला ईख बीज उपलब्ध कराएगी। साथ ही गन्ने की पूरी खरीद सुनिश्चित कर किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उद्योग वार्ता का उद्देश्य न केवल समस्याओं की पहचान करना था बल्कि समाधान की दिशा में ठोस पहल करना भी रहा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्योग विकास जिले की प्राथमिकता है और विभाग स्तर पर उद्यमियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। समाहरणालय सीवान के सभागार में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में शनिवार को उद्योग विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण ‘उद्योग वार्ता’ आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित उद्यमों, निवेश बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सीवान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला ईख पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत (सीवान एवं महाराजगंज), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रभारी बियाडा, जीविका प्रतिनिधि, माप-तौल पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के वरीय पदाधिकारी, प्रतापपुर (देवरिया) चीनी मिल के डिप्टी जनरल मैनेजर सहित जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक ने जिला पदाधिकारी का स्वागत कर की। उन्होंने उद्योग संचालकों एवं निवेशकों द्वारा झेली जा रही चुनौतियों और दिक्कतों का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। उद्यमियों ने कहा, वोल्टेज, कटौती और कनेक्शन संबंधी दिक्कतें सबसे अधिक मुद्दे बिजली व्यवस्था से जुड़े रहे। उद्यमियों ने वोल्टेज समस्या, बार-बार कटौती, कनेक्शन संबंधी अड़चनों तथा बिलिंग सुधार जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। इन शिकायतों पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बीआइडा क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों ने प्लॉट विकास, सड़क, जल निकासी एवं प्रशासनिक बाधाओं की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधि को अविलंब सुधारात्मक कदम उठाने और लंबित मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का आदेश दिया। फायर लाइसेंस प्रक्रिया में होती दिक्कतें उद्योगपतियों ने फायर लाइसेंस प्रक्रिया में दिक्कतें भी रखीं। इस पर डीएम ने अग्निशमन विभाग को नियमानुसार प्रक्रिया सरल और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया, जिससे उद्यमियों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। बैठक में प्रतापपुर चीनी मिल के डिप्टी जनरल मैनेजर का वक्तव्य खास रहा। उन्होंने कहा कि मिल सिवान जिले के 752 गांवों के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला ईख बीज उपलब्ध कराएगी। साथ ही गन्ने की पूरी खरीद सुनिश्चित कर किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उद्योग वार्ता का उद्देश्य न केवल समस्याओं की पहचान करना था बल्कि समाधान की दिशा में ठोस पहल करना भी रहा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्योग विकास जिले की प्राथमिकता है और विभाग स्तर पर उद्यमियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *