पुजारी ने बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया:जमुई के पत्नेश्वर पहाड़ पर मिली, ट्रेन से गिरने की आशंका; हालत गंभीर

पुजारी ने बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया:जमुई के पत्नेश्वर पहाड़ पर मिली, ट्रेन से गिरने की आशंका; हालत गंभीर

जमुई में बरहट प्रखंड स्थित पंचवटी धाम महादेव मंदिर, पत्नेश्वर पहाड़ पर गुरुवार को एक अस्वस्थ महिला मिली। मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव पांडेय ने गंभीर हालत में मिली इस अज्ञात महिला को तत्काल सदर अस्पताल, जमुई पहुंचाया। महिला मंदिर परिसर के आसपास असामान्य और मानसिक रूप से विचलित स्थिति में पाई गई थी। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। पुजारी राजीव पांडेय ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और स्वयं महिला की मदद में जुट गए। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया एंबुलेंस पहुंचने पर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुजारी राजीव पांडेय अस्पताल में भर्ती कराने तक उसके साथ मौजूद रहे। चिकित्सकों के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले भी इसी महिला का इलाज किया गया था। आशंका है कि वह किसी ट्रेन से गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। समिति के सदस्यों ने डॉ. मनीष कुमार सिंह से मुलाकात कर महिला के समुचित उपचार का अनुरोध किया। डॉ. सिंह ने अस्पताल प्रशासन द्वारा हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मंदिर समिति ने उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। समिति ने आमजन से इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है। इस दौरान प्रधान पुजारी राजीव पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रभात सिन्हा, वरीय सदस्य बृजमोहन भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति के सचिव प्रवीण सिन्हा ने बताया कि महिला की देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। जमुई में बरहट प्रखंड स्थित पंचवटी धाम महादेव मंदिर, पत्नेश्वर पहाड़ पर गुरुवार को एक अस्वस्थ महिला मिली। मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव पांडेय ने गंभीर हालत में मिली इस अज्ञात महिला को तत्काल सदर अस्पताल, जमुई पहुंचाया। महिला मंदिर परिसर के आसपास असामान्य और मानसिक रूप से विचलित स्थिति में पाई गई थी। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। पुजारी राजीव पांडेय ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और स्वयं महिला की मदद में जुट गए। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया एंबुलेंस पहुंचने पर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुजारी राजीव पांडेय अस्पताल में भर्ती कराने तक उसके साथ मौजूद रहे। चिकित्सकों के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले भी इसी महिला का इलाज किया गया था। आशंका है कि वह किसी ट्रेन से गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। समिति के सदस्यों ने डॉ. मनीष कुमार सिंह से मुलाकात कर महिला के समुचित उपचार का अनुरोध किया। डॉ. सिंह ने अस्पताल प्रशासन द्वारा हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मंदिर समिति ने उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। समिति ने आमजन से इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है। इस दौरान प्रधान पुजारी राजीव पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रभात सिन्हा, वरीय सदस्य बृजमोहन भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति के सचिव प्रवीण सिन्हा ने बताया कि महिला की देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *