1KG सोने की कीमत 2040 में प्राइवेट जेट जितनी होगी:गोयनका बोले- आज इसका भाव लैंड रोवर जितना, 1990 में मारुति 800 बराबर था

1KG सोने की कीमत 2040 में प्राइवेट जेट जितनी होगी:गोयनका बोले- आज इसका भाव लैंड रोवर जितना, 1990 में मारुति 800 बराबर था

इस साल अब तक सोने की कीमत करीब ₹50 हजार बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार का था, जो अब ₹1.26 लाख हो गया है। ऐसे में RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक पोस्ट में 1 किलो सोने की वैल्यू का कारों कंपेरिजन किया है। गोयनका के अनुसार 1990 में 1 किलो सोने की वैल्यू एक मारुति 800 कार के बराबर थी और 2025 में ये लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार के स्तर पर पहुंच गई है। गोयनका के पोस्ट का हिंदी अनुवाद… उन्होंने कहा, सीख: 1 किलो सोना रखो – 2030 में ये रॉल्स रॉयस कार के बराबर हो सकता है और 2040 में एक प्राइवेट जेट के। गोयनका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आज सोने के दाम 640 रुपए बढ़कर ₹1,26,792 पर पहुंचे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 640 रुपए बढ़कर ₹1,26,792 पर पहुंच गए है। कल ये 1,26,152 रुपए पर था। तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी ₹1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना गोल्डमैन सैच ने अपनी एक रिपोर्ट में अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम होगा। वहीं ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने सोने का ₹1.44 लाख का टारेगट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *