घर में घुसकर लूट व मारपीट करने वाला सिपाही गिरफ्तार:एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद दार्जलिंग ने पकड़ा, कैबिनेट मंत्री के सचिव की पत्नी को किया परेशान

लखनऊ की गोमतीनगर क्षेत्र में घर में घुसकर अलमारी तोड़ने, लूटपाट और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्मी में सिपाही पद पर तैनात है। पुलिस 6 महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। पेश न होने पर पुलिस ने दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया के पूर्व सचिव राजेश कुमार ने 7 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि 10 जुलाई 2025 को सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर इंटरनेट कॉल के जरिए बिना नंबर का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को अनिल पाण्डेय बताया और उनकी पत्नी प्रियंका पाण्डेय को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। राजेश कुमार के मुताबिक, कॉलर ने दावा किया कि वह उनकी पत्नी के साथ पढ़ चुका है और उससे प्रेम करता था तथा अब भी संपर्क में है। आरोप है कि कॉलर ने व्हाट्सऐप और ऑडियो कॉल पर कई महीनों से बात होने की बात कहते हुए पत्नी के कथित अश्लील फोटो और वीडियो होने का दावा किया। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि यदि राजेश कुमार ने पत्नी से तलाक नहीं लिया तो वह फोटो-वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब कर देगा। कॉलर को उनकी राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी थी और उसने बेल्थरा रोड (बलिया) से विधानसभा चुनाव की तैयारी का जिक्र करते हुए बदनाम करने की चेतावनी दी।
इसके अलावा पत्नी भी रात को डर की वजह से चिल्लाती थी। वजह पूछने पर बताया आरोपी एक दिन घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की और अलमारी तोड़ी, उसमें रखे नकदी व जेवर जबरन निकाल ले गया। विरोध करने पर वादी की पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही पूरे परिवार को जान-माल की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश तिवारी ने बताया आरोपी सलेमपुर देवरिया निवासी अनिल कुमार पाण्डेय (44) पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय की तलाश में टीम में लगी थी। 19 फरवरी 2026 को शाम बागडोगरा क्षेत्र, बैंग डोबी कैंट एरिया दार्जिलिंग पश्चिम गिरफ्तार कर लिया। अनिल कुमार आर्मी में सिपाही पद पर तैनात है। मुकदमे के बाद से पेश न होने पर एनबीडब्ल्यू जारी हो गया था। जिसके आधार पर उसे कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *