Viral Video सोशल मीडिया पर सहारनपुर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो मौलाना दस साल के एक बच्चे को कथित तौर पर बुरी तरह से पीट रहे है। वीडियो में देखने से पता चलता है कि एक मौलाना बच्चे के हाथ पकड़ता है और दूसरा उसे डंडों से बुरी तरह से पीटता है। बच्चा चींखता है चिल्लाता है लेकिन मौलाना को जरा भी दया नहीं आती और बुरी तरह से बच्चे को पीटता रहता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आती है। दोनों मौलाना की गिरफ्तारी के बाद इसी घटना का एक और वीडियो आती है। वीडियो पार्ट-2 में दोनों आरोपी मौलाना पुलिस हिरासत में है और अपने पैरों पर ठीक से नहीं चल भी नहीं पा रहे हैं।
सहारनपुर के गंगोह की है घटना ( Viral Video )
यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। एक मिनट 49 सैकेंड का ये वीडियो किसी के भी दिल को झकझोर देगा। मौलाना बच्चे को चेतावनी देता है कि अगर मैं उठ गया तो बहुत मारूंगा इसलिए मुझे बैठे-बैठे पीटने दे और जमीन पर लेट जा। इसके बाद 42 सैकेंड में दस साल के मासूम पर 36 डंडे मारे जाते हैं। एक युवक बच्चे के हाथ पकड़ता है दूसरा डंडे बजाता है और तीसरा वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब डेढ़ साल पुरानी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो तुरंत पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और आरोपी दोनों मोलाना को गिरफ्तार कर लिया।

सभी मदरसों में जांच की मांग ( Viral Video )
गिरफ्तारी के बाद इनकी खातिरदारी हुई। पुलिस की ओर से ही एक वीडियो जारी किया गया जिसमें दोनों मोलाना पुलिस कस्टडी में हैं लेकिन इनसे ठीक से चला नहीं जा रहा है। अब लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे है कि पुलिस ने ठीक इलाज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से इन्हे जेल भेज दिया गया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग दोनों आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य मदरसों में भी जांच कराए जाने की मांग की जा रही है।


