पटना आ रहे विमान में आई खराबी, वापस दिल्ली गई

पटना आ रहे विमान में आई खराबी, वापस दिल्ली गई

दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2425 इंजन में खराबी आने पर वापस दिल्ली डायवर्ट हो गई। पायलट ने लखनऊ एटीसी से लैंड करने के लिए अनुमति मांगी, पर अनुमति नहीं मिलने से दिल्ली में लैंड कराई गई। इस विमान में जमुई के लोजपा सांसद अरुण भारती भी मकर संक्रांति का चूड़ा-दही का भोज खाने और पार्टी की बैठक में शामिल होने पटना आ रहे थे। उन्होंने यात्रा रद्द कर दी। दिल्ली पहुंचने के बाद विमान को ठीक किया गया। बाद में इस विमान ने शाम साढ़े छह बजे टेकऑफ किया। इस विमान के पटना में लैंड करने का सही समय शाम 4 बजे है। इधर, इस विमान से पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई। पौने सात बजे यह विमान पटना से दिल्ली रवाना हुआ। इधर, पटना से जाने वाले 20 यात्री दिल्ली नहीं गए। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। यात्रियों को नहीं बताया क्या खराबी आई है… दिल्ली से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान के इंजन में खराबी आ गई। हालांकि यात्रियों को नहीं बताया गया कि क्या खराबी आई है। पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर लिया और सुरक्षित लैंडिंग करा दी। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यात्रियों की सांसें थमी रहीं। विमान के लैंड होने से लेकर खराबी ठीक होने तक यात्री इंतजार करते रहे। हालांकि सांसद समेत 10 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी और गुरुवार को दूसरी फ्लाइट के लिए टिकट बुक करा लिया। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2425 इंजन में खराबी आने पर वापस दिल्ली डायवर्ट हो गई। पायलट ने लखनऊ एटीसी से लैंड करने के लिए अनुमति मांगी, पर अनुमति नहीं मिलने से दिल्ली में लैंड कराई गई। इस विमान में जमुई के लोजपा सांसद अरुण भारती भी मकर संक्रांति का चूड़ा-दही का भोज खाने और पार्टी की बैठक में शामिल होने पटना आ रहे थे। उन्होंने यात्रा रद्द कर दी। दिल्ली पहुंचने के बाद विमान को ठीक किया गया। बाद में इस विमान ने शाम साढ़े छह बजे टेकऑफ किया। इस विमान के पटना में लैंड करने का सही समय शाम 4 बजे है। इधर, इस विमान से पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई। पौने सात बजे यह विमान पटना से दिल्ली रवाना हुआ। इधर, पटना से जाने वाले 20 यात्री दिल्ली नहीं गए। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। यात्रियों को नहीं बताया क्या खराबी आई है… दिल्ली से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान के इंजन में खराबी आ गई। हालांकि यात्रियों को नहीं बताया गया कि क्या खराबी आई है। पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर लिया और सुरक्षित लैंडिंग करा दी। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यात्रियों की सांसें थमी रहीं। विमान के लैंड होने से लेकर खराबी ठीक होने तक यात्री इंतजार करते रहे। हालांकि सांसद समेत 10 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी और गुरुवार को दूसरी फ्लाइट के लिए टिकट बुक करा लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *